छत्तीसगढ़

अंबिकापुर में 50 लाख की चोरी का मामला गरमाया, मंत्री ने थानेदार को लगाई फटकार

अंबिकापुर : सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह थाना प्रभारी को फटकार लगाते दिख रहे हैं. कह रहे हैं अगर चोर नहीं पकड़े जा रहे, तो मुझे छुड़ाने आ जाएं या पुलिस टीम भेजें. पूरा मामला ट्रेडिंग कंपनी में हुए 50 लाख रुपये की चोरी से जुड़ा हुआ है. पुलिस कार्रवाई में देरी को लेकर व्यापारियों में भारी नाराजगी है.

अग्रसेन भवन में सोमवार शाम को व्यापारी घटना से अवगत कराते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल से कहते हैं कि पुलिस मामले में केस दर्ज करने के बाद कोई एक्शन नहीं ले रही है. आरोप लगाया कि थाना प्रभारी को खर्चा पानी भी दिया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है. इसके बाद मंत्री राजेश ने जेब से अपना फोन निकाला और सीधे संबंधित कोतवाली थाना प्रभारी को कॉल मिलाया. मंत्री ने कहा कि 40-50 व्यापारियों ने मुझे बांधकर बैठा लिया है. अगर चोरों को नहीं पकड़ पा रहे हैं, तो मुझे छुड़ाने आ जाएं.

मंत्री के इस तेवर के बाद थाना प्रभारी ने मामले में दो दिन के भीतर कार्रवाई करने की मोहलत मांगी. अब व्यापारियों को चोरी मामले में आरोपियों के खिलाफ एक्शन लेने की उम्मीद है.

जानिए क्या है पूरा मामला?

खरसिया नाका स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी के संचालक कान्हा अग्रवाल ने करीब एक महीने पहले कोतवाली थाना में 50 लाख रुपये के चोरी की शिकायत की थी. फर्म में पिछले छह साल से काम करने वाली बिलिंग ऑपरेटर अंजुम निशा और पूर्व कर्मचारी रविंद्र यादव उर्फ विक्की पर फर्जी सील और रसीदें तैयार करने का आरोप लगाया गया है. इसके माध्यम से बीते 4 महीनों में कंपनी का सामान पिकअप और अन्य वाहनों के जरिए गंगापुर स्थित एक अन्य गोदाम में खपाया गया. कंपनी कर्मचारी के खुलासे पर मिलान किया गया, तब 50 लाख रुपये से अधिक की हेराफेरी सामने आई. इस मामले में मंत्री के हस्तक्षेप के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सभी की निगाहें हैं.

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!