देश

किताब के पन्नों से अदालत तक पहुंचा विवाद, सोनिया गांधी को सात्यकी सावरकर की कानूनी चेतावनी

कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि, उनकी इस किताब को लेकर काफी विवाद भी खड़े हो रहे हैं। अब विनायक दामोदर सावरकर के परपोते सात्यकी सावरकर ने सोनिया गांधी को कानूनी नोटिस भेजा है। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की हाल ही में प्रकाशित पुस्तक में स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर के बारे में अपमानजनक बातें लिखे जाने का आरोप लगाते हुए ये नोटिस भेजा गया है।

जवाब नहीं दिया, तो अवमानना याचिका दायर की जाएगी

विनायक दामोदर सावरकर के परपोते सात्यकी सावरकर ने चेतावनी दी है कि यदि सोनिया गांधी ने 15 दिनों के भीतर नोटिस का जवाब नहीं दिया, तो उनके खिलाफ अदालत में अवमानना याचिका दायर की जाएगी। सात्यकी सावरकर के वकील संग्राम कोल्हटकर ने बताया कि सोनिया गांधी को दिल्ली स्थित उनके आवास पर डाक और ईमेल के जरिए कानूनी नोटिस भेजा गया है।

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!