छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में ACB-EOW की कार्रवाई पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- 3 साल से दोषियों पर हो रही कार्रवाई

रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की लगातार हो रही कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछले तीन साल से दोषियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

 

दोषियों पर कार्रवाई जारी- CM साय

CM साय ने आगे कहा कि जो भी लोग जांच में दोषी पाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई की जा रही है। सरकार की ओर से किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जा रहा है। ACB और EOW द्वारा विभिन्न मामलों में की जा रही कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

निकाय चुनाव को लेकर क्या बोले सीएम ?

आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सभी चुनाव महत्वपूर्ण होते हैं। पंच से लेकर हर स्तर का चुनाव अपनी जगह महत्वपूर्ण है। उन्होंने चुनाव को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हर चुनाव का महत्व है।

50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से आए बाहर, PM मोदी का जताया आभार

देश में 50 करोड़ लोगों के गरीबी रेखा से बाहर आने के दावे पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ की ओर से प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हैं। पहले ये लोग अति गरीब की श्रेणी में आते थे, लेकिन अब उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।

हाथियों के आतंक पर बोले- सरकार और वन विभाग सजग

प्रदेश में हाथियों के बढ़ते आतंक को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्या जरूर है, लेकिन सरकार और वन विभाग पूरी तरह सजग हैं। लोगों को लगातार सावधान किया जा रहा है। साथ ही लोगों के मोबाइल फोन पर भी हाथियों की मौजूदगी और संभावित खतरे को लेकर सूचनाएं भेजी जा रही हैं, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

Oplus_131072

विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन की दी जानकारी

वहीं CM साय ने भिलाई, चरोदा और रिसाली नगर निगम क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों के लोकार्पण के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीनों निगम क्षेत्रों में पिछले दिनों जो काम पूरे हुए हैं, उनका लोकार्पण किया जाएगा। वहीं, स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन भी होगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री गजेंद्र यादव भी शामिल होंगे।

Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!