छत्तीसगढ़सारंगढ़

धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती

बिलाईगढ़ में मेसर्स रोहित कुमार देवांगन के यहां 2,700 बोरी धान जब्त, सालर में 98 कट्टा धान की कार्रवाई; चेकपोस्ट और खरीदी केंद्रों का भी किया निरीक्षण

धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती

बिलाईगढ़ में मेसर्स रोहित कुमार देवांगन के यहां 2,700 बोरी धान जब्त, सालर में 98 कट्टा धान की कार्रवाई; चेकपोस्ट और खरीदी केंद्रों का भी किया निरीक्षण

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 18 नवंबर 2026। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चेकपोस्ट, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और धान खरीदी केंद्रों की निगरानी की जा रही है। समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में बिलाईगढ़ एसडीएम सुश्री शिक्षा शर्मा के मार्गदर्शन में तहसीलदार भटगांव श्री प्रकाश पटेल ने साहू ट्रेडर्स, अंतरजिला चेकपोस्ट सलिहा घाट तथा सलिहा घाट धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को खरीदी व्यवस्था पर सतर्कता बरतने और धान के आवागमन की निगरानी करने के निर्देश दिए।

अवैध भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बिलाईगढ़ में मेसर्स रोहित कुमार देवांगन के यहां से 2,700 बोरी धान जब्त किया गया। वहीं, सालर में एसडीएम द्वारा धान के भंडारण की जांच के दौरान अवैध रूप से रखे गए 98 कट्टा धान की जब्ती की गई। प्रशासन द्वारा इन मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Oplus_131072

जिले में धान के अवैध परिवहन पर नियंत्रण के लिए कुल 21 चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जिनमें 11 अंतरराज्यीय और 10 अंतरजिला चेकपोस्ट शामिल हैं। जिले में 80 समितियों के अंतर्गत 95 धान खरीदी केंद्र संचालित हैं। चेकपोस्टों और खरीदी केंद्रों के माध्यम से धान के परिवहन एवं खरीदी व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है।

Oplus_131072

जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी रखने और अवैध भंडारण या परिवहन की जानकारी मिलने पर त्वरित जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!