छत्तीसगढ़सारंगढ़

मिनीमाता स्कूल गिरवानी में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा, पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

मिनीमाता स्कूल गिरवानी में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा, पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

भटगांव, माय भारत सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा आज दिनांक 4 नवंबर को मिनीमाता स्कूल गिरवानी में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व माय भारत के नेशनल यूथ वॉलंटियर पुष्पेंद्र कुमार चंद्रा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच स्वच्छता विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त भारत, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, सुंदर एवं स्वच्छ गांव तथा स्वच्छ पर्यावरण जैसे विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया, वहीं चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पेन एवं कॉपी देकर पुरस्कृत एवं प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में साफ-सफाई अभियान भी चलाया गया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता से जुड़े नारों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इसके साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए स्वस्थ भारत, सशक्त भारत का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य दिलीप सर एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। साथ ही माय भारत सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नेशनल यूथ वॉलंटियर पुष्पेंद्र कुमार चंद्रा की टीम से अमित एवं अभिषेक भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा उन्हें अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करना रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!