
एस पी को शिकायत के बाद पुलिस अधिकारीयों का तबादला एवं भटगांव पुलिस की कार्यवाही शुरू
अवैध कच्ची महुआ शराब के मामले में आरोपी गिरफ्तार,10 लीटर महुआ शराब जब्त
थाना भटगांव पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार
सारंगढ़ बिलाईगढ़ : पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा को 23 सितम्बर को शिकायत के पश्चात प्रशासनिक दृष्टि से 13 पुलिस अधिकारीयों का 24 सितम्बर को ही ट्रांसफर आदेश जारी किया गया ताकि 6 महीने 1 वर्ष से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियो के ट्रांसफर के पश्चात चौकी व थाना क्षेत्र की कार्यवाहियों मे गति प्रदान किया जा सके.


वहीं एस पी को शिकायत के पश्चात भटगांव पुलिस की कार्यवाही पुनः प्रारम्भ किया गया. जहाँ आज 24/9/26 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि करमंदी की ओर से एक व्यक्ति पैदल कच्ची महुआ शराब लेकर नवापारा की ओर जा रहा है
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम लक्ष्मण गोंड़, पिता तुलसी गोंड़, उम्र 38 वर्ष, निवासी सबरिया डेरा, सलोनीकला, थाना भटगांव, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बताया।
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे में रखी बोरी की तलाशी लेने पर पारदर्शी झिल्ली में तरल पदार्थ भरा मिला। जांच एवं पंचनामा कार्यवाही के दौरान यह कच्ची महुआ शराब होना पाया गया। जिसे पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
वहीं पुलिस के इस कार्यवाही के बाद लोगों मे थोड़ी बहुत आशा की किरण बढ़ी है लेकिन भटगांव एवं आसपास के क्षेत्र के असामाजिक गतिविधियों का ग्राफ भी बढ़ा है जिसपर अंकुश लगाना जरुरी है. यहाँ तक भटगांव के गली मोहल्ले सहित स्कूल के आसपास अवैध शराब बिक्री का अवैध धंधा बंद होने के बजाय शुरू हो गया है. जमगहन, डोकरीडीह, भटगांव, देव सागर सिंघिचुवा, रीकोटार इत्यादि स्थानों पर जुआ सट्टा का खेल जारी है और अभी भी कई स्थानों पर अवैध शराब बिक्री हो रही है. यहाँ तक भटगांव एवं जमगहन मे गांजा की पुड़िया लेने वालों की लाइन सुबह से लेकर रात 10 बजे तक लगे रहती है. तालाब घाट एवं स्कूल मैदानो मे सामूहिक शराब सेवन तो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है न ही तेज रफ़्तार वाहनो, बिना साइलेंसर वाहनों, फटाका फोडने वाले वाहनों पर अंकुश लगा पा रही है. भटगांव सहित आसपास क्षेत्र के अधिकांश ढाबा मे शराब बिक्री तो कई स्थानों पर शराब परोसे जा रहे है. पुलिस द्वारा छूटमूट कार्यवाही करके छोड़ दिया जाता है जिससे पुनः कुछ दिन बाद वहीं कार्य शुरू हो जा रहा है और आबकारी विभाग तो गहरी निद्रा मे अभी तक सोये हुए है जिससे अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने मे असमर्थ है.
अब खबर प्रकाशन के बाद अवैध गतिविधियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध गतिविधियों पर क्या अंकुश लगाई जाती है या न्यूज़ प्रकाशन के बाद दबाव बनाने की कोशिश किया जाता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

