
सरसींवा पुलिस द्वारा ट्रक रोककर मारपीट एवं डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले 07 आरोपियों सहित 01 विधि से संघर्षरत बालक को भेजा न्यायिक रिमाण्ड पर
घटना में उपयोग लाये 04 नग मोटर सायकल सहित छीने गये मोबाईल, गैस चुल्हा, कोल्ड्रींक की पेटियांे को किया गया बरामद
आरोपियों के पूर्व में भी है कई आपराधिक रिकार्ड

सरसींवा, प्रार्थी राजशांति प्रकाश बिके द्वारा अपने भाई के साथ ट्रक क्रमांक एमएच 33 टी 7010 में दिनांक 18.09.2026 को उडिसा बरगढ़ से कोल्ड्रींक की पेटियां लोड कर सरायपाली-सरसींवा मार्ग से बिलासपुर जा रहे थे कि इसी दौरान लगभग रात्रि02ः30 बजे शासकीय अस्पताल गाताडीह के सामने मेन रोड पर चार मोटर सायकल में सवार व्यक्तियों द्वारा ट्रक के सामने आकर कांच के शीशा को पत्थर मारकर तोडकर वाहन को रूकवाकर प्रार्थी एवं उसके साथ के साथ गाली गलौज एवं मारपीट करने बाद मोबाईल फोन, गैंस चुल्हा, कोल्डींक की पेटिंया छीनकर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना सरसींवा में अपराध क्रमांक 246/2026 धारा 310(2),126(2),324(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुये थाना सरसींवा को त्वरित कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिया गया जिस पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन कर क्षेत्र सुचनातंत्र सक्रिय किया गया जिससे ऐसी घटना करने वालो की जानकारी मिली जिससे ग्राम सोहागपुर के यशवंत साहू उर्फ सोनू साहू, ग्राम जोगेसरा के शशांक रात्रे उर्फ राजा रात्रे, सरसींवा के यशस्वी साहू उर्फ बंटी साहू, मोहतरा (न) के छोटेलाल साहू, देवेन्द्र साहू उर्फ नानु, चिचोली के पुष्पेन्द्र चैहान, तिलाईपाली के मुकेश कुर्रे एवं अन्य की घटना दिनांक को क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां होनें की जानकारी मिलने पर पुलिस टीमों को सक्रिय कर सभी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि सभी ने मिलकर योजना बनाई थी कि गाताडीह से सरसींवा जाने वाली सुनसान रोड में रात में किसी दुसरे राज्य की गाडी को रोककर उससे पैसा सामान लूट लेंगे इसके बाद रात्रि करीब 02ः30 बजे ट्रक क्रमांक एमएच 33 टी 7010 को रोककर ड्रायवर और उसके साथी से डरा कर मारपीट कर ड्रायवर का मोबाईल, गैंस चुल्हा और कोल्ड्रींक की पेटियांें को छीनकर आपस में बटवारा कर ले जाना बताये है। आरोपियों के निशानदेही पर घटना में इस्तमाल की गई 04 मोटर सायकल, प्रार्थी का मोबाईल, गैंस चुल्हा और कोल्ड्रींक की पेटियों को बरामद किया गया है। प्रकरण के आरोपी पूर्व से ही आपराधिक प्रवृत्ती का रहे है, जिन्हे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।


