छत्तीसगढ़सारंगढ़

कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आम नागरिकों की समस्याएं

कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आम नागरिकों की समस्याएं

आवास, पेंशन, महतारी वंदन योजना और सिंचाई सहित विभिन्न मांगों को लेकर पहुंचे आवेदक

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 27 अक्टूबर 2026। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं और मांगें सुनीं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करते हुए नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए।

जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। अमेठी निवासी एक वृद्ध महिला ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाने की मांग की। वहीं ग्राम बलोदी निवासी श्री सूरज जोल्हे ने पशुपालन से संबंधित योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। अधिक बिजली बिल आने की शिकायत लेकर पहुंचे एक आवेदक ने भी समस्या के निराकरण का अनुरोध किया।

ग्राम पंचायत कंचनपुर-ब में एक शासकीय कर्मचारी द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत करते हुए आवेदक ने मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की।

ग्राम झुमका के एक किसान ने धान की सूखती फसल को बचाने के लिए दर्री तालाब के पानी से एक दिन सिंचाई की अनुमति देने का अनुरोध किया।

कलेक्टर श्रीमती साहू ने अधिकारियों से आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने और पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कहा। उन्होंने शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, सारंगढ़ एवं बिलाईगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!