अपील प्रकरण की पेशी 31 अगस्त को पेशी, उपस्थिति के लिए पक्षकारों को सूचना
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 अगस्त 2026/अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के न्यायालय से एक अपील प्रकरण में संबंधित पक्षकारों को सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। प्रकरण का ऑनलाइन क्रमांक 202425500301800002 है, जिसमें तहसीलदार बिलाईगढ़ द्वारा पारित 24 अक्टूबर 2024 के आदेश के विरुद्ध अपील प्रस्तुत की गई है। प्रकरण वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ न्यायालय में विचाराधीन है। अपीलार्थी पक्षकारों में मीराबाई पिता छेछूराम, गीरा पिता छेछूराम तथा जीराबाई उर्फ जागेश्वरी बेवा छेछूराम शामिल हैं। तीनों जाति तेली, साकिन पवनी, तहसील बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.) के निवासी बताए गए हैं।
वहीं उत्तरवादी पक्षकारों में उमाबाई पिता छेछूराम, निवासी टुडरा, तहसील टूडरा, जिला बलौदाबाजार -भाटापारा (छ.ग.) तथा गीताराम पिता छेछूराम (मृत) के वारिसान शामिल हैं। गीताराम के वारिसान में शकुन्तला बेवा गीताराम, माधुरी पिता गीताराम, नंदिनी पिता गीताराम, रूपेशा पिता गीताराम, चन्द्रभान पिता गीताराम एवं हेमन्त पिता गीताराम शामिल हैं। सभी वारिसान जाति तेली, साकिन पवनी, तहसील बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.) के निवासी बताए गए हैं।
न्यायालय द्वारा संबंधित पक्षकारों को निर्देशित किया गया है कि वे 31 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ के न्यायालय में स्वयं अथवा अपने अभिभाषक/प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित होकर अपना दावा, आपत्ति अथवा जवाब प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा अथवा आपत्ति पर न्यायालय द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।
