भटगॉवसारंगढ़

नशा मुक्त भारत के संकल्प से गूंजे शैक्षणिक संस्थान

नशा मुक्त भारत के संकल्प से गूंजे शैक्षणिक संस्थान 

जिलेभर के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ, संयुक्त कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी श्री उत्तम पंचारी ने स्पोर्ट्स एकेडमी बीजापुर

भारत सरकार के ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत‘ अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अधिकारियों को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दिलाया गया।

स्पोर्ट्स एकेडमी बीजापुर में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी श्री उत्तम पंचारी ने खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और विकसित भारत के निर्माण के लिए उनका स्वस्थ एवं नशामुक्त रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने खिलाड़ियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

शपथ के दौरान सभी प्रतिभागियों ने किसी भी प्रकार के नशीले एवं हानिकारक पदार्थों का सेवन नहीं करने, दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने तथा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत‘ के संकल्प को साकार करने में अपना पूर्ण योगदान देने का संकल्प लिया।

जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में भी इसी प्रकार नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, नशे के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!