भटगॉवसारंगढ़

*31 अगस्त को एसडीएम न्यायालय बिलाईगढ़ में दावा-आपत्ति*

*31 अगस्त को एसडीएम न्यायालय बिलाईगढ़ में दावा-आपत्ति*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 अगस्त 2026। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ के न्यायालय में भूमि नामांतरण से संबंधित अपील प्रकरण विचाराधीन है। प्रकरण क्रमांक 202605321100018, ग्राम नगरदा, तहसील बिलाईगढ़ से संबंधित है।

प्रकरण में अपीलार्थी मिलनना उर्फ राममिलन पिता जनकराम, जाति केवट, निवासी नगरदा, तहसील बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ हैं। वहीं उत्तरवादी के रूप में रामकुमार पिता फूलसिंग एवं तिजमती पिता फूलसिंग, जाति केवट, निवासी नगरदा, तहसील बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ शामिल हैं।

अपीलार्थी द्वारा तहसीलदार बिलाईगढ़ के नामांतरण प्रकरण क्रमांक एम.डी. 202425500302700004 में पारित आदेश दिनांक 30 अप्रैल 2025 के विरुद्ध अपील प्रस्तुत की गई है। उक्त प्रकरण वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ न्यायालय में विचाराधीन है।

न्यायालय द्वारा संबंधित सभी पक्षकारों को 31 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे स्वयं अथवा अपने अभिभावक/प्रतिनिधि के माध्यम से न्यायालय में उपस्थित होकर अपना दावा, आपत्ति अथवा जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा अथवा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!