भटगॉवसारंगढ़

एसडीआरएफ ने महानदी में लापता व्यक्ति को खोज निकाला

एसडीआरएफ ने महानदी में लापता व्यक्ति को खोज निकाला

डडाईडीह गांव के नजदीक लेलहर नाला में बह गया था सम्मेलाल

सारंगढ़ बिलाईगढ़ राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने जिले के ग्राम धुता (साराडीह बैराज के पास)
महानदी में बह रहे एक व्यक्ति के शव को सुरक्षित किनारे लाने में सफलता पाई है। यह व्यक्ति सारंगढ़ तहसील के
ग्राम डडाईडीह का निवासी है, जिसका नाम सम्मेलाल पिता भकाडू (जाति- धोबी) है। यह विगत 26 जुलाई से ग्राम डडाईडीह स्थित लेलहर नाला (रामपुर घाट) में तेज बहाव के दौरान बह गया था, जिसके बाद से वह लापता था।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के निर्देशन में एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस की टीम द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था। टीम ने कई दिनों तक नाला एवं आसपास के क्षेत्रों में गहन खोजबीन किया,लेकिन लगातार बारिश और तेज जलधारा के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण बना रहा।

लगातार प्रयासों के बाद गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम ने धुता के निकट सम्मेलाल का शव बरामद किया। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा सहित अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम और परिजनों को सौंपने की कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है कि 26 जुलाई को हुई इस घटना के बाद से परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए थे। एसडीआरएफ की टीम भी लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। कई दिनों के मेहनत के बाद, आखिरकार धुता के पास शव बरामद होने से सर्च अभियान समाप्त हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!