देश

सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें नए भाव, चांदी में एक दिन में ₹13,500 की तेजी

वैश्विक बाजारों सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी का असर घरेलू बाजारों में भी देखने को मिला। शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी, दोनों कीमती धातुओं में बंपर बढ़त दर्ज की गई। जहां एक तरफ सोने का भाव 3100 रुपये बढ़कर 1,30,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। तो वहीं दूसरी तरफ, चांदी की कीमत भी 9 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ 13,500 रुपये उछलकर 1,63,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

गुरुवार को 1,27,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था सोने का भाव 

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 3100 रुपये की तेज बढ़ोतरी के साथ 1,30,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया। गुरुवार को सोने का भाव 1,27,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बताते चलें कि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार बंद रहते हैं।

1,63,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंची चांदी

सोने की तुलना में चांदी की कीमतों में और भी तेज बढ़ोतरी देखने को मिली। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 13,500 रुपये यानी 9 प्रतिशत की बंपर तेजी के साथ 1,63,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। जबकि, गुरुवार को चांदी का भाव 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी की वजह से भारत में भी महंगा हुआ सोना-चांदी

दुबई स्थित ऑनलाइन मल्टी-एसेट ब्रोकर टिकमिल की रिसर्च और मार्केट एनालिसिस की हेड (पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका) रानिम तुर्फा ने कहा कि सोने और चांदी की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजारों के अनुरूप ही तेजी आई है। हालांकि, पिछले एक महीने में रुपये की मजबूती से आयातित सोने की घरेलू लागत कम हुई है, जिससे घरेलू कीमतों में गिरावट को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और भारतीय वस्तुओं पर अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव रुपये को फिर कमजोर कर सकता है।

MCX के वायदा भाव के अनुरूप चलती हैं सोने-चांदी की हाजिर कीमतें
तुर्फा के मुताबिक, घरेलू बाजार में सोने-चांदी की हाजिर कीमतें आमतौर पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के वायदा भाव के अनुरूप चलती हैं। हालांकि, खुदरा खरीदारों को टैक्स, डीलरों का प्रीमियम और आभूषण बनाने का शुल्क भी देना पड़ता है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय और वायदा बाजारों में कीमतों में होने वाले बदलाव का सीधा असर खुदरा कीमतों पर नहीं पड़ता।

Oplus_131072

अमेरिकी बॉन्ड पर ज्यादा यील्ड रेट के कारण सोने-चांदी पर बना रह सकता है दबाव
तुर्फा ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त मौद्रिक नीति को लेकर संभावना और अमेरिकी बॉन्ड पर ज्यादा यील्ड रेट के कारण दोनों कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। हालांकि, लंबी अवधि में केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी, सरकारों पर बढ़ता कर्ज और भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं सोने को समर्थन देती रहेंगी।

Oplus_131072

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3 प्रतिशत और चांदी 7 प्रतिशत चढ़ी
वहीं, चांदी में ज्यादा उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 105.22 डॉलर यानी 3 प्रतिशत उछलकर 3672.06 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी भी लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ 7 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर 43.97 डॉलर प्रति औंस हो गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!