छत्तीसगढ़रायपुर

नवंबर के आखिरी दिनों में बढ़ी ठंड, छत्तीसगढ़ में फिलहाल राहत के आसार नहीं

 

रायपुर : छत्तीसगढ़ में नवंबर के आखिरी दिनों के साथ ही ठंड का असर बढ़ने लगा है। आसमान साफ रहने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। खासकर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। सरगुजा संभाग में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। सुबह और रात के समय ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी ठंड का असर जारी रहने के आसार हैं।

अंबिकापुर में 8.9 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को सुकमा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

सरगुजा क्षेत्र में रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर साफ महसूस होने लगा है।

रायपुर में भी सुबह और रात को बढ़ेगी ठंड

राजधानी रायपुर में भी सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 नवंबर को रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

इससे पहले पिछले 24 घंटों में राजधानी का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन और रात के तापमान में अंतर के चलते सुबह-शाम ठंड का एहसास अधिक हो रहा है।

अगले 5 दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। फिलहाल बारिश या मौसम को लेकर किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके बाद मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Oplus_131072

बंगाल के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय

मौसम विभाग के मुताबिक, गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इस मौसमी सिस्टम के प्रभाव से संबंधित क्षेत्रों में बादल बनने और बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। हालांकि, फिलहाल छत्तीसगढ़ में इसका कोई खास असर पड़ने की संभावना नहीं जताई गई है।

Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!