भटगॉवसारंगढ़

जे.पी. पब्लिक स्कूल बेलटिकरी के बच्चों ने ली नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा

परिवार, मित्रों और समाज के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का लिया संकल्प

जे.पी. पब्लिक स्कूल बेलटिकरी के बच्चों ने ली नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा

विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का लिया संकल्प

बिलाईगढ़ । ब्रह्माकुमारी भटगांव के तत्वावधान में जे.पी. पब्लिक स्कूल, बेलटिकरी के विद्यार्थियों के लिए नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा ली। विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प लिया।

ब्रह्माकुमारी बहनों ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज—तीनों को प्रभावित करता है। बच्चों और युवाओं में जागरूकता फैलाकर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम में जे.पी. पब्लिक स्कूल बेलटिकरी के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की सहभागिता रही। विद्यालय प्रबंधन ने ब्रह्माकुमारी भटगांव की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

कार्यक्रम का संदेश रहा— “नशे को कहें ना, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन को कहें हाँ।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!