भटगॉवसारंगढ़

*टोल फ्री नंबर 07713505050 और वेबसाइट में है श्रम विभाग के योजनाओं की जानकारी*

*टोल फ्री नंबर 07713505050 और वेबसाइट में है श्रम विभाग के योजनाओं की जानकारी*

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 12 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र का टोलफ्री नंबर संचालित है। इस सहायता केंद्र के दूरभाष नंबर 07713505050 पर फोन करके कोई भी नागरिक श्रम विभाग की योजनाओं और श्रमिकों को दी जाने वाली सामग्री वितरण, छात्रवृत्ति चिकित्सा आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर सातों दिन 24 घंटे संचालित किया जा रहा है। विभाग की वेबसाइट श्रमेवजयते डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन में भी सभी जानकारी उपलब्ध है, इसका भी अवलोकन कर जानकारी लिया जा सकता है। टोलफ्री और वेबसाइट दोनो में श्रम विभाग की योजना, पात्रता, लाभ, दस्तावेज, योजना की वर्तमान स्थिति, आवेदन कहां करें आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

श्रम विभाग की योजनाएं

श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के जीवन के जन्म से लेकर मृत्यु तक से जुड़ी मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता, निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री साइकिल सहायता योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना, दीदी ई रिक्शा सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निशुल्क कोचिंग सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना, मोबाइल रजिस्ट्रेशन वेन योजना, बंधक निर्माण मजदूर पुनर्वास सहायता योजना, श्रम मित्र योजना, सिलिकोसिस से पीड़ित निर्माण श्रमिकों के लिए आर्थिक सहायता एवं प्रवास सहायता योजना, शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्य योजना, मुख्यमंत्री सहायता केंद्र योजना, मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केंद्र योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निशुल्क गणवेश, पुस्तक कॉपी हेतु सहायता राशि योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक निशुल्क कार्ड योजना, विशेष शिक्षा सहायता योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री आधारभूत शिक्षा प्रशिक्षण सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर मंथली सीजन टिकट कार्ड योजना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!