
भटगांव में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर एवं हैंडहेल्ड एक्स-रे (HHX Ray) जांच शिविर का आयोजन

जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं टीबी नोडल अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव के मार्गदर्शन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी बिलाईगढ़ डॉ. शशि कुमार जायसवाल के नेतृत्व में नगर पंचायत भटगांव में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर एवं हैंडहेल्ड एक्स-रे (HHX Ray) जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का संचालन प्रभारी बीपीएम लकेश्वर सिंह बघेल एवं टीबी सुपरवाइजर आकाश कुमार सिदार के समन्वय में किया गया। शिविर में बीपी, शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य जांचों के साथ 130 लोगों का हैंडहेल्ड एक्स-रे (HHX Ray) किया गया, जिसमें 8 मरीज टीबी संदिग्ध (Suspected TB) पाए गए। सभी संदिग्ध मरीजों की आगे की जांच एवं उपचार हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
शिविर में सेक्टर सुपरवाइजर दिलहरण सिंह सिदार, आरएचओ विजय कुमार बंजारे, गीता बंजारे, घनश्याम जायसवाल, चंद्रकला जायसवाल, पुरुषोत्तम बघेल, प्रकाश बंजारे, पुष्पा चंद्रा, पुष्पा यादव (सीएचओ), रोशन साहू, धनेश्वरी, रेडियोग्राफर ममता सोनवानी, टीबी मितान संदीप देवांगन, त्रिलोचन निषाद, एमटी उत्तरा देवी कुर्रे, बीसी सीमा यादव तथा मितानिन राजकुमारी यादव, शीतल टंडन, सुष्मिता सोनवानी, मालती आदित्य, कमला केवट, मधुलता साहू, कांति पटेल, राधा आदित्य, समीन खान, सावित्री देवी साहू एवं भुनेश्वरी साहू सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने हेतु सभी से सहयोग की अपील की गई।


