छत्तीसगढ़रायगढ़

सरकारी जमीन के फर्जी अंतरण और बिक्री का मामला, तत्कालीन पटवारी समेत पांचों आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ :  कापू पुलिस को शासकीय भूमि के फर्जी अंतरण एवं बिक्री के मामले में एक और सफलता मिली है। ग्राम रायमेर की शासकीय भूमि को कूटरचित दस्तावेजों एवं राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर कर निजी व्यक्तियों के नाम पर अंतरित कराने और बिक्री कराने के मामले में पुलिस ने मुक्तारधारी आरोपी कैलाश कुमार जेठवानी उर्फ सोनी (46 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 7, पतरापारा धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 11 अगस्त 2026 को हुई, जब तहसीलदार कापू श्री उन्मेश पटेल ने थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायत रायमेर की शासकीय भूमि के खसरा नंबर 479/2, 467/36, 467/25, 467/23, 310/10/ख, 310/10/2 सहित अन्य खसरों में कूटरचना कर खसरा बंटाकन एवं राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर किया गया। इसके बाद बाहरी व्यक्तियों के नाम पर फर्जी पट्टे तैयार कर दलालों के माध्यम से उक्त भूमि की रजिस्ट्री कराई गई। जांच में सामने आया कि तत्कालीन पटवारी राकेश साय द्वारा शासकीय भूमि के कुछ हिस्सों को निजी व्यक्तियों के नाम पर दर्ज किया गया था तथा कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर आगे अन्य व्यक्तियों को अंतरित किया गया। इस पर तत्कालीन पटवारी राकेश साय, मुक्तारधारी कैलाश कुमार जेठवानी उर्फ सोनी, भूमि विक्रेता उजीतराम तथा अनुप्रमाणक साक्षी अगस्तुस खलखो एवं लालबहादुर यादव के विरुद्ध थाना कापू में अपराध क्रमांक 131/2026, धारा 420, 467, 468, 471, 120(बी) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की ने 2 सितंबर 2026 को मुखबिर सूचना पर फरार आरोपी तत्कालीन पटवारी राकेश साय (45 वर्ष), निवासी सिविल लाइन धरमजयगढ़ को ग्राम गनपतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से लैपटॉप एवं प्रिंटर भी जब्त किए गए थे। इसके बाद रजिस्ट्री गवाह अगस्तुस खलखो (43 वर्ष), निवासी पोराडाही को गिरफ्तार किया गया, जिसने रजिस्ट्री दस्तावेजों में अनुप्रमाणक साक्षी के रूप में हस्ताक्षर करना स्वीकार किया था। वहीं भूमि विक्रेता उजीतराम (52 वर्ष), निवासी ग्राम रायमेर को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। वहीं फरार आरोपी लाल बहादुर यादव निवासी कापू (रजिस्ट्री गवाह) द्वारा न्यायालय की अग्रिम जमानत आदेश पेश करने पर आरोपित की फार्मल गिरफ्तारी की गई ।

एसडीओपी धरमजयगढ़ के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की द्वारा मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुक्तारधारी आरोपी कैलाश कुमार जेठवानी उर्फ सोनी की संलिप्तता सामने आई थी। 27 नवंबर को आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2022 में ग्राम रायमेर निवासी उजीत कुमार ने उक्त भूमि के विक्रय के लिए उसे पावर ऑफ अटॉर्नी (मुख्तारनामा) दिया था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि रजिस्ट्री से पूर्व उसकी रजिस्ट्री गवाह लाल बहादुर यादव निवासी कापू से मोबाइल पर बातचीत होती थी। पुलिस ने रजिस्ट्री के दौरान प्रस्तुत आरोपी का आधार कार्ड साक्ष्य के रूप में जब्त किया है। मामले में गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया ।

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!