छत्तीसगढ़रायगढ़

निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, पुसौर दौरे पर जिला पंचायत CEO ने दिए सख्त निर्देश

रायगढ़ : कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अभिजीत बबन पठारे ने जनपद पंचायत पुसौर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों, विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान सीईओ ने वीबी-जी राम जी के अंतर्गत संचालित कार्यों तथा महतारी सदन के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। सीईओ ने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यों में पाई गई कमियों को तत्काल सुधारने तथा सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए और कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों से किया संवाद

सीईओ ने विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर बच्चों से संवाद किया। इस दौरान मध्यान्ह भोजन और पोषण आहार की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा बच्चों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बच्चों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मध्यान्ह भोजन एवं पोषण आहार की गुणवत्ता बनाए रखने और सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा विकास कार्यों और बच्चों से जुड़ी सुविधाओं में सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!