छत्तीसगढ़

प्रेम विवाह की सजा मौत! गर्भवती रानी हत्याकांड में तीसरे आरोपी की तलाश जारी, एक गिरफ्तार

महासमुंद : प्रेम विवाह से नाराज होकर भतीजी की हत्या करने के मामले में फरार आरोपी राजेश सिंह (बड़े पिता) को पटेवा पुलिस ने झारखंड के पलामू जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। मामले में मृतिका के पिता उमेश सिंह को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि चाचा दिनेश सिंह की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, 17 जून 2026 की सुबह ग्राम तुरेंगा के पास खेत में 19 वर्षीय रानी कुमारी सिंह का शव मिला था। जांच में सामने आया कि झारखंड निवासी रानी ने परिजनों की इच्छा के विरुद्ध बागबाहरा निवासी प्रेम ध्रुव से अंतरजातीय विवाह किया था।

इससे नाराज पिता उमेश सिंह ने अपने भाइयों दिनेश और राजेश के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। तीनों ने 16 जून की रात रानी को ससुराल से जबरन बाइक पर बैठाकर तुरेंगा के पास ले गए और धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। मृतिका छह माह की गर्भवती थी। घटना के बाद फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने उमेश सिंह को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया था। तकनीकी विश्लेषण से राजेश सिंह के पलामू जिले के कजरूखुर्द गांव के पास जंगल में छिपे होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना पटेवा में अपराध क्रमांक 110/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज है।

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!