
ग्राम धोबनी में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेन्द्र वैष्णव एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी बिलाईगढ़ डॉ. शशि कुमार जायसवाल तथा प्रभारी बीपीएम लकेश्वर सिंह बघेल के मार्गदर्शन में ग्राम धोबनी में HHX X-Ray स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में ग्रामीणों की ब्लड प्रेशर (BP), ब्लड शुगर (Sugar) की निःशुल्क जांच तथा आवश्यकतानुसार एक्स-रे (X-Ray) की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं जागरूकता भी प्रदान की गई।
शिविर के आयोजन में विशेष सहयोगी सरपंच राजीवलोचन साहू एवं पंच प्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त हुआ। शिविर में STS आकाश कुमार सिदार, RHO मुकेश नवरत्न, भूषण यादव, अश्वनी साहू, मनीष साहू, नागेश्वरी साहू, शारदा साहू, किरण साहू, CHO नैना, नवीन, खगेश्वरी साहू, एक्स-रे टेक्नीशियन सचिन टंडन, तथा टीबी मितान संदीप देवांगन एवं त्रिलोचन केवट के साथ-साथ मितानिन ट्रेनर राम कुमारी साहू एवं ग्राम धोबनी की समस्त मितानिनों का सहयोग प्राप्त हुआ। सभी ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


