भटगॉवसारंगढ़

वर्ष 2025-26 के खेल पुरस्कार हेतु उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों से 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

वर्ष 2025-26 के खेल पुरस्कार हेतु उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों से 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 

डाइट मनी और नगद राशि पुरस्कार हेतु आवेदन सीधे खेल संचालनालय या जिला कार्यालय में जमा होंगे

सारंगढ़ बिलाईगढ़, संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों और कोच को खेल पुरस्कार प्रदान किया जाता है एवं राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। इन पुरस्कारों (शहीद राजीव पांडे, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, पंकज विक्रम सम्मान, विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, नगद राशि) हेतु आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 05 अगस्त 2026 तक विगत वित्तीय वर्ष 2025-26 (1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के मध्य) के उपलब्धियों के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।पुरस्कार संबंधी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की वेबसाइट (http://sportsyw.cg.gov.in) पर अपलोड किये गये आवेदन ही मान्य होंगे। केवल नगद राशि पुरस्कार एवं डाइटमनी हेतु आवेदन सीधे संचालनालय, खेल संघ के माध्यम से संचालनालय एवं जिला कार्यालय में जमा किये जा सकते हैं।

1. *शहीद राजीव पांडे पुरस्कार*: इसके अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है, जिनके द्वारा राष्ट्रीय चैंपियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया हो या अधिकृत अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया गया हो।
2. *शहीद कौशल यादव पुरस्कार*: ऐसे खिलाड़ियों को प्रदान किया है, जो जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कोई पदक प्राप्त किया गया हो।
3. *पंकज विक्रम सम्मान*: ऐसे खिलाड़ियों को प्रदाय किया जाता है जिन्होंने विगत 5 वर्षों में 04 बार सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व किया हो।
4. *वीर हनुमान सिंह पुरस्कार*: प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को प्रदाय किया जाता है।
5. *शहीद विनोद चौबे सम्मान*: खेल से जुड़े 55 वर्ष या अधिक उम्र के अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या संबंधित ने ऐसी कोई उल्लेखनीय सेवा खेल के क्षेत्र में की हो जिसके आधार पर उन्हें सम्मानित करने हेतु विचार किया जाएगा।
6. *मुख्यमंत्री ट्रॉफी*: सीनियर वर्ग या जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले दल को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदाय की जाती है।
7. *नगद राशि पुरस्कार*: सीनियर वर्ग, जूनियर वर्ग, सब-जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नगद राशि पुरस्कार प्रदाय किया जाता है।
8. *डाइट मनी (खेलवृत्ति)*: सीनियर वर्ग, जूनियर वर्ग, सब-जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय अथवा राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को डाइट मनी प्रदाय किया जाता है। डाइट मनी (खेलवृत्ति) हेतु खिलाड़ियों की अधिकतम आयु 19 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!