जादू-टोना के शक में शख्स की बेरहमी से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा बचेली : बचेली पुलिस ने हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने लोहे के धारदार बण्डा और लकड़ी के पीढ़ा से हमला कर आयतु राम कर्मा की हत्या कर दी थी।
क्या है पूरा मामला?
सूचक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 नवंबर 2026 की रात अज्ञात व्यक्ति ने आयतु राम कर्मा, पिता स्व. भैय्या कर्मा, उम्र 42 वर्ष के चेहरा, सीना और पीठ पर धारदार वस्तु से मारकर हत्या कर दी।

रिपोर्ट पर थाना बचेली में अपराध क्रमांक 62/2025, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र खूंटे एवं एसडीओपी किरंदुल अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में टीम ने जांच शुरू की। ग्राम दुगेली धुरवापारा में ग्रामीणों से पूछताछ में लच्छू कर्मा और मुद्दा कर्मा पर संदेह हुआ। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि 21 नवंबर की रात लोहे के बण्डा और लकड़ी के पीढ़ा से मारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 01 नग लोहे का धारदार बण्डा एवं 01 नग पीढ़ा जप्त किया।
पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 23 नवंबर 2026 को दोनों को गिरफ्तार कर माननीय JMFC न्यायालय बचेली के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:
1. लच्छू कर्मा, पिता स्व. बोड्डा कर्मा, उम्र 42 वर्ष, निवासी धुरवापारा दुगेली, थाना बचेली
2. मुद्दा कर्मा, पिता स्व. कोया कर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी धुरवापारा दुगेली, थाना बचेली

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका:
निरीक्षक निर्मल कुमार वर्मा, उप निरीक्षक हेमंत साहू, सउनि सोहन ठाकुर, महावीर यादव, प्रधान आरक्षक नरेश मंडल, लाला कुंजाम, आरक्षक उमा शंकर ठाकुर





