छत्तीसगढ़सारंगढ़

अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में संभाला कार्यभार

अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक ने सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में संभाला कार्यभार

कलेक्टर से की भेंट, प्रशासनिक कार्यों के संबंध में प्राप्त किए आवश्यक दिशा-निर्देश

समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों से हुए परिचित, विभिन्न जिलों में प्रशासनिक सेवा का है व्यापक अनुभव

 

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 06 अक्टूबर 2026। अपर कलेक्टर कौशिक ने सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में पदभार ग्रहण कर लिया है। वर्ष 2013 बैच के अधिकारी श्री कौशिक को विभिन्न जिलों में प्रशासनिक कार्यों का व्यापक अनुभव है। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर उन्होंने कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू से भेंट कर अपनी उपस्थिति दी। कलेक्टर श्रीमती साहू ने उनका स्वागत करते हुए जिले की प्रशासनिक प्राथमिकताओं एवं विभिन्न विभागीय कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपर कलेक्टर  कौशिक समय-सीमा की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों, डिप्टी कलेक्टरों एवं जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले में संचालित शासकीय योजनाओं एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी ली।

*कई जिलों में सेवाओं का अनुभव, पांच वर्ष अनुसूचित क्षेत्र में रहे पदस्थ*

अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक की सारंगढ़–बिलाईगढ़ में पदस्थापना से पूर्व नारायणपुर, कबीरधाम, बस्तर, राजनांदगांव, धमतरी और बालोद जिले में पदस्थापना रही है। अपने प्रशासनिक सेवाकाल के दौरान उन्होंने करीब पांच वर्ष अनुसूचित क्षेत्रों में भी सेवाएं दी हैं। विभिन्न भौगोलिक एवं प्रशासनिक परिस्थितियों वाले जिलों में कार्य करने का उनका अनुभव सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उपयोगी होगा।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!