भटगॉवसारंगढ़

सरसींवा की सड़कें बनीं तालाब, गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे राहगीर, ग्रामीणों में आक्रोश

सरसींवा की सड़कें बनीं तालाब, गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे राहगीर, ग्रामीणों में आक्रोश

सरसींवा, विकासखंड बिलाईगढ़ मुख्यालय से लगे नगर पंचायत सरसींवा की मुख्य सड़कें इन दिनों बदहाल स्थिति में हैं। बारिश के बाद मुख्य सड़क मार्ग लगभग 200-500 मीटर सड़क पर 2-4 फीट के गड्ढे बन गए हैं, जो पानी भरने से तालाब में तब्दील हो गए हैं।

इसी मार्ग पर शासकीय स्कूल, अस्पताल और कृषि उपज मंडी होने से रोज हजारों लोगों का आना-जाना होता है। जिससे आये दिन बाइक साइकिल सवार गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं, वहीं स्कूली बच्चों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है।

यहाँ से आये दिन जिला प्रशासन और प्रभारी मंत्री का भी दौरा होते रहता है लेकिन महीनों बाद भी न रोड की मरम्मत हो पाई न ही रोड का सुधार कार्य. वहीं इस खराब रोड के कारण नगर एवं आसपास के लोग परेशान के साथ शासन प्रशासन के ऊपर नाराजगी जाहिर किये है और जल्द सड़क की मरम्मत और डामरीकरण की मांग किये है।

वहीं इस सम्बन्ध मे भटगांव एस डी ओ से उसके मो. न. से जानकारी लेने के लिए कॉल किया गया लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया गया.

अब खबर प्रकाशित होने के पश्चात क्या सुधार कार्य होती है ये समय ही बताएगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!