भटगॉवसारंगढ़

गौरव पटेल ने बढ़ाया टुण्डरा नगर का मान

नीट में सफलता हासिल कर बनेगा डॉक्टर

गौरव पटेल ने बढ़ाया टुण्डरा नगर का मान

नीट में सफलता हासिल कर बनेगा डॉक्टर

बलौदाबाजार : जिले के नगर पंचायत टुण्डरा के होनहार छात्र गौरव पटेल ने नीट यूजी 2026 में शानदार सफलता हासिल कर नगर का नाम रोशन किया है। गौरव का चयन एम बी बी एस की पढ़ाई के लिए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जगदपुर में हुआ है। गौरव पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टुण्डरा के प्रभारी प्राचार्य टीकम लाल पटेल के सुपुत्र एवं स्व श्री कन्हैया लाल पटेल के पौत्र है। मेहनती एवं प्रतिभाशाली छात्र गौरव पटेल ने नीट परीक्षा में 540 अंक प्राप्त कर तथा सी जी रैंक में 279 हासिल कर डॉक्टर बनने की दिशा में अपना पहला महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया ।

गौरव की इस उपलब्धि से नगर पंचायत टुण्डरा खुशी का माहौल है। नगरवासियों ने उनकी सफलता पर गौरान्वित होते हुए उन्हें बधाई दी। अपनी सफलता का श्रेय गौरव ने अपने माता पिता एवं गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में यदि कुछ बनना है तो लक्ष्य निर्धारित कर उनके अनुरूप निरंतर मेहनत किया जाना चाहिए। तो कठिन से कठिन मुकाम भी हासिल किया जा सकता है।

गौरव पटेल की सफलता पर नगर अध्यक्ष छत राम साहू , सत्यनारायण पटेल सभापति , पी के घृतलहरे ,आशिक कुमार पटेल पार्षद , रामशंकर पटेल , मनोहर पटेल , मोती राम साहू , रविशंकर बंजारे , अमृतलाल साहू , डा नागेंद्र देवांगन , सतीश कुमार साहू , दिनेश देवांगन , प्रहलाद साहू , भानु पटेल , गणेश सोनी ,नंदकुमार बंजारे , रामकृपाल चौबे , कृष्ण चरण पटेल , नामदेव पटेल , जवाहर पटेल , फुलेश पटेल , मलेछ राम पटेल ,सुदामा पटेल , फिरतराम पटेल , धनीराम साहू द्वारिका साहू सहित हाईस्कूल के समस्त स्टॉप एवं भटगांव के परिजनों मे के.पी. पटेल युवा पत्रकार, देवेश पटेल, बादल पटेल, धनेश्वर पटेल, शिव शंकर पटेल, गीत शंकर पटेल, संजू पटेल, रमा पटेल पार्षद प्रतिनिधी, राकेश पटेल इत्यादि ने शुभकामनाएं एवं बधाई दिए.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!