
करियर पॉइंट नेशनल स्कूल भटगांव में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

भटगांव। करियर पॉइंट नेशनल स्कूल, भटगांव में भाई-बहन के प्रेम, स्नेह एवं विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष राखी मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता एवं कला-कौशल का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक एवं सुंदर राखियों का निर्माण किया। रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, सजावटी सामग्रियों एवं विभिन्न कलात्मक वस्तुओं का उपयोग कर विद्यार्थियों ने मनमोहक राखियाँ तैयार कीं। विद्यार्थियों में इस गतिविधि को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे विद्यालय परिसर में रक्षाबंधन की उमंग एवं उत्सव का वातावरण बना रहा।

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, रचनात्मकता एवं आपसी प्रेम-स्नेह की भावना को बढ़ावा देना रहा। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष एवं यादगार बना दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य स्वराज नाग सर, शिव कटकवार सर, देवानंद साहू सर, राहुल आदित्य सर, कुंदन बंजारे सर, रविशंकर सर, देवदत्त खांडेलकर सर, ममता केशरवानी मैडम, कु. टिकेश्वरी साहू, छाया साहू, कु. लक्ष्मी लता साहू, कु. हेमलता साहू, कु. पूजा साहू, कु. चंचल यादव, कु. उमा कर्ष, कु. कल्पना टंडन, कु. अंजू यादव, कु. रितेश्वरी सिंह, कु. खुशबू बर्मन, कु. मनीषा आदित्य, कु. सविता जायसवाल, कु. भूमिका धीवर एवं कु. रितिका राजपूत मैडम सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर नरेश चौहान ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति में प्रेम, विश्वास, सम्मान और पारिवारिक संबंधों की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


करियर पॉइंट नेशनल स्कूल भटगांव का यह राखी मेकिंग कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति के प्रति उनके जुड़ाव का सुंदर उदाहरण बना और सभी के लिए यादगार रहा।


