छत्तीसगढ़रायपुर

NHM कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! नई मानव संसाधन नीति 2026 समेत कई मांगों को मिली मंजूरी

रायपुर :  छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के हजारों संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। वर्षों से लंबित कर्मचारी हितों से जुड़ी कई मांगों पर राज्य कार्यकारिणी समिति ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अनुमोदन प्रदान किया है। समिति की बैठक का कार्यवाही विवरण (मीटिंग मिनट्स) जारी होने के साथ ही नई HR पॉलिसी, स्थानांतरण नीति, चिकित्सा सुविधाओं और 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय सामने आए हैं। इन फैसलों को NHM महासम्मेलन में मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष NHM कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार 33 दिनों तक ऐतिहासिक हड़ताल की थी। इस दौरान कर्मचारियों ने अपने अधिकारों और बेहतर सेवा शर्तों के लिए प्रदेशव्यापी संघर्ष किया था। अब राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों से कर्मचारियों में नई उम्मीद जगी है।

कर्मचारी हितों से जुड़े इन महत्वपूर्ण विषयों पर हुआ निर्णय

राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक के कार्यवाही विवरण में कर्मचारी हितों से जुड़े प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं—

  1. चिकित्सा अवकाश की स्वीकृति में राहत: 35 हजार रुपये से कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों के चिकित्सा अवकाश की स्वीकृति जिला स्तर से तथा 35 हजार रुपये से अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों के चिकित्सा अवकाश की स्वीकृति राज्य स्तर से होगी।
  2. नई मानव संसाधन नीति 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में नई मानव संसाधन नीति 2026 लागू करने का निर्णय लिया गया है, जिससे कर्मचारियों की सेवा संबंधी व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद है।
  3. स्थानांतरण नीति लागू होगी: एनएचएम कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण नीति के तहत समान पद पर आपसी स्थानांतरण, शासकीय सेवक पति-पत्नी के आधार पर स्थानांतरण, स्वयं अथवा परिवार के गंभीर बीमारी से ग्रसित होने की स्थिति तथा स्वयं के आवेदन जैसे विषयों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  4. छूटे हुए कर्मचारियों को 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि: पूर्व में स्वीकृत 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि से वंचित रह गए पात्र कर्मचारियों को इसका लाभ देने तथा वार्षिक वेतन वृद्धि के संबंध में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
  5. चिकित्सा परिचर्या एवं उपचार व्यय की प्रतिपूर्ति: भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एनएचएम कर्मचारियों को चिकित्सा परिचर्या का लाभ दिया जाएगा। शासन से मान्यता प्राप्त अस्पतालों में उपचार कराने पर नियमानुसार चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति की जाएगी। जिला स्तर के कर्मचारियों के प्रकरणों में सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन की समीक्षा के आधार पर भुगतान की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

कर्मचारी संघ ने फैसलों का किया स्वागत

राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक की कार्यवाही (मीटिंग मिनट्स) जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ ने इन निर्णयों का स्वागत किया है।

संघ के प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महासम्मेलन में की गई घोषणाओं पर निर्णयात्मक पहल होना प्रदेश के हजारों एनएचएम कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत और सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहाँ की कर्मचारियों को अब आदेश का इंतजार हैं

संघ का मानना हैं कि यह उपलब्धि एनएचएम कर्मचारियों की वर्षों की एकजुटता, धैर्य और सामूहिक संघर्ष का परिणाम है। पिछले वर्ष 33 दिनों तक चले ऐतिहासिक आंदोलन के दौरान कर्मचारियों ने जिन मांगों को लेकर आवाज बुलंद की थी, उनमें से कई महत्वपूर्ण विषयों पर अब सकारात्मक निर्णय सामने आए हैं।

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!