छत्तीसगढ़बलौदाबाजारभटगॉव

सुरक्षा निधि के नाम पर जनता से वसूली क्यों?: प्रवेश दुबे

भटगांव :  छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को सुरक्षा निधि के नाम पर भेजे जा रहे भारी-भरकम बिजली बिलों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवेश दुबे ने कहा कि सुरक्षा निधि के नाम पर अचानक अतिरिक्त राशि जोड़कर भेजे जा रहे बिलों ने गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों और छोटे कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है।

प्रवेश दुबे ने सरकार से सवाल किया कि आखिर यह सुरक्षा निधि है या जनता की जेब से अतिरिक्त पैसा निकालने का नया रास्ता? जब उपभोक्ता हर महीने नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं, तो फिर उनसे इतनी बड़ी अतिरिक्त राशि वसूलने की नौबत क्यों आ रही है?

उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि सुरक्षा निधि की गणना किस नियम और किस आधार पर की गई है? क्या इसकी कोई स्पष्ट सीमा निर्धारित है? क्या उपभोक्ताओं को बताया गया कि उनसे कितनी राशि और क्यों ली जा रही है? क्या सरकार ने यह सोचा कि एक सामान्य परिवार अचानक हजारों रुपये का अतिरिक्त बिल कहां से भरेगा?

प्रवेश दुबे ने मांग की है कि सुरक्षा निधि के नाम पर भेजे गए अतिरिक्त बिजली बिलों की तत्काल समीक्षा हो, उपभोक्ताओं को इसकी गणना का पूरा विवरण दिया जाए, पहले से जमा राशि का समायोजन सुनिश्चित किया जाए और नियमों के विपरीत वसूली पाए जाने पर अतिरिक्त राशि वापस की जाये

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!