भटगॉवसारंगढ़

जे.पी. पब्लिक स्कूल बेलटिकरी में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह

कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का किया प्रदर्शन

जे.पी. पब्लिक स्कूल बेलटिकरी में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह

कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का किया प्रदर्शन

बिलाईगढ़ । विकासखंड बिलाईगढ़ के जे.पी. पब्लिक स्कूल बेलटिकरी में भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय द्वारा राखी मेकिंग प्रतियोगिता एवं थाली डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं रंग-बिरंगी राखियां तथा सुंदर ढंग से सजी पूजा की थालियां तैयार कर अपनी कला और कल्पनाशीलता का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान, देखभाल और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम से बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ी। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया तथा कार्यक्रम को यादगार बनाया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उन्हें हमारी समृद्ध भारतीय परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

जे.पी. पब्लिक स्कूल की ओर से सभी क्षेत्रवासियों एवं अभिभावकों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!