भटगॉवसारंगढ़

लोटस पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80 वें स्वतंत्रता दिवस

लोटस पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80 वें स्वतंत्रता दिवस

 

बच्चों व स्टॉफ ने रैली निकालकर देशभक्ति का नारा लगाते हुए देश के अमर शहीदों व देश प्रेम के प्रति किया लोगों को किया जागरूक

 

नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

भटगांव, नगर के प्रतिष्ठित स्कूल लोटस पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे एवं नगर उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन के कर कमलों से भारत माता एवं अमर शहीदों की पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों, विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद महादेवा यादव, पार्षद दुर्गेश्वरी रामा हिरवानी, पार्षद रामकुमार सिदार,पार्षद देवेंद्र यादव, पार्षद प्रतिनिधि रमा पटेल, गुड्डू खान, संतोष यादव व पत्रकार साथी मे धर्मेंद्र साहू, रूप नारायण सिँह राजपूत, प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर व पत्रकार के. पी. पटेल व उमा धीवर उपस्थित रहे.

समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम,देश भक्ति डांस, भाषण, कविता एवं विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देशभक्ति का संदेश दिया। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए एवं प्रतिभाशाली बच्चों एवं सभी क्लास के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले टापर छात्र व छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

वहीं कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर व प्राचार्य लक्ष्मी साहू, वाईस प्रिंसिपल किरण साहू, वाईस प्रिंसिपल अंशु मतवाले, वाईस प्रिंसिपल विक्की यादव ने सभी अतिथियों को तिलक लगाकर पुष्पगुच्छ के साथ व तिरंगा टोपी पहनाकर स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और अखंडता की भावना के साथ हुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और मजबूत किया।

ध्वजारोहण व स्वागत समारोह के पश्चात समस्त एवं छात्र छात्राओं के साथ रैली निकालकर देशभक्ति का नारा लगाते हुए देश के अमर शहीदों व देश प्रेम के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए नगर भ्रमण किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन मे समस्त स्टॉफ एवं छात्र छात्राओं का विषय योगदान रहा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!