गरियाबंद : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें
संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश
पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाए – कलेक्टर
कलेक्टर श्री बीएस उइके ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के शहरी, ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।