भटगॉवसारंगढ़

प्रज्ञा इंस्टिट्यूट व प्रखर कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ से मनाया शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

प्रज्ञा इंस्टिट्यूट व प्रखर कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ से मनाया शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

पूजा अर्चना एवं केक काटकर मनाया शिक्षक दिवस व कृष्ण जन्मआष्ट्मी 

शिक्षक दिवस को यादगार बनाने हेतु मीठे फल का किये वृक्षारोपण, 

विद्यार्थीयों ने किया भाषण, गीत व कविता की मनमोहक प्रस्तुति 

बच्चों के लिए कुर्सी दौड़ का आयोजन 

भटगांव, नगर पंचायत भटगांव मे संचालित प्रज्ञा इंस्टिट्यूट कोचिंग व प्रशिक्षण केंद्र व प्रखर कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में बच्चों एवं स्टॉफ ने हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। जहाँ इंस्टिट्यूट मे विभिन्न कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा अपने शिक्षकों के सम्मान एवं अभिनंदन के साथ हुई। बच्चों ने शिक्षकों के लिए आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड, पुष्प एवं शुभकामना संदेश प्रस्तुत कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण, कविता एवं गीत प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपने सम्मान और प्रेम को प्रदर्शित किया।

डायरेक्टर के. पी. पटेल, को. डायरेक्टर प्रमोदिनी पटेल एवं कंप्यूटर शिक्षक रवि कुमार सिदार सर एवं कंप्यूटर स्टूडेंट व कोचिंग के स्टूडेंट द्वारा सबसे पहले परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं सर्व पल्ली राधा कृष्णनन की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुवात किया गया तत्पश्चात कंप्यूटर व कोचिंग क्लास के समस्त विद्यार्थियों द्वारा सह सम्मान कंप्यूटर शिक्षक, कोचिंग शिक्षक, संचालक व सह संचालक का विधिवत पूजा अर्चना कर पुष्प गुच्छ के साथ पेन, गिफ्ट व पौधे देकर आशीर्वाद लिया तत्पश्चात आज के दिन को यादगार बनाने हेतु मीठे फल का सामूहिक पौधारोपण किया गया.

वहीं शाम वाले क्लास पहली से 7 वी तक के बच्चों के साथ कृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस को धूम धाम से मनाया.

वहीं क्लास के बच्चे को श्री कृष्ण व बलराम के मनमोहक तैयार कर जन्मआष्ट्मी पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया और केक काटकर व अपने शिक्षक का पूजा अर्चना व तिलक लगाकर सम्मानित किये तत्पश्चात बच्चों के मनोरंजन के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजन किया गया जहाँ कु. भव्या कर्ष क्लास थर्ड की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं डायरेक्टर के. पी. पटेल ने गिफ्ट व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया.

कार्यक्रम में कंप्यूटर व कोचिंग क्लास के बच्चों ने शिक्षक दिवस के महत्व और जीवन में गुरु के योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक अच्छा शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि विद्यार्थियों को सही दिशा, संस्कार और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती है।

प्रज्ञा इंस्टिट्यूट व प्रखर कंप्यूटर एजुकेशन परिवार की ओर से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच आत्मीयता एवं खुशी के साथ हुआ।

इंस्टिट्यूट मे यह शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्मआष्ट्मी पर्व समारोह विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए यादगार बन गया जहाँ कार्यक्रम को सफल बनाने मे कंप्यूटर क्लास एवं कोचिंग के छात्र व छात्राओं का विशेष योगदान रहा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!