12 जुलाई क़ो होगा सूबेदार सब इंस्पेक्टर प्लाटून कमांडर परीक्षा
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी पीएससी) द्वारा आयोजित सूबेदार, सब इंस्पेक्टर कैडर, प्लाटून कमांडर (प्री) 2024 परीक्षा 12 जुलाई रविवार क़ो सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें, शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय स्नातकोतर कॉलेज कोसीर रोड सारंगढ़ और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ शामिल है। दोनों परीक्षा केंद्र में 363 – 363, कुल 726 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सरकार में युवाओं को सुविधा देने के लिए नवीन जिला में भी पीएससी, व्यापम का परीक्षा केंद्र लगातार बनाया जा रहा है। इससे जिले के और पड़ोसी जिले के भी अभ्यर्थी लाभान्वित हो रहे हैं।


