छत्तीसगढ़भटगॉवसारंगढ़

भटगांव के दुबे परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा के 6 दिन कृष्ण गोपिका रास महोत्सव व कंस वध की कथा का वर्णन 

7 वें दिन अर्थात आज सुदामाचरित्र, परीक्षित मोक्ष की कथा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज होंगे शामिल

बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया हुए शामिल

7 वें दिन अर्थात आज सुदामाचरित्र, परीक्षित मोक्ष की कथा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज होंगे शामिल

भटगांव, नगर पंचायत भटगांव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद प्रवेश दुबे परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा के 6 वें दिन कृष्ण गोपिका रास महोत्सव और कंस वध की कथा का वर्णन किया गया.

कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण और गोपिकाओं के दिव्य रास महोत्सव का सुंदर वर्णन किया। रास महोत्सव के प्रसंग में भक्ति, प्रेम और समर्पण का भाव सुनकर पूरा पंडाल भावविभोर हो उठा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन पर झूमकर आनंद लिया. इसके बाद कंस वध की कथा सुनाई गई। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अत्याचारी कंस के वध का प्रसंग सुनकर श्रद्धालुओं में धर्म की विजय का संदेश गूंजा।

इस पावन अवसर पर बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया विशेष रूप से शामिल हुए।

उन्होंने व्यासपीठ का आशीर्वाद लिया, कथा श्रवण किया और दुबे परिवार को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी.

वहीं कथा के 7वें दिन अर्थात आज कथा में सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष की कथा का वर्णन होगा। जहाँ भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा श्रद्धालुओं को भक्ति और सच्ची मित्रता का संदेश देगी।

Oplus_131072

आज की कथा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर आयोजकों और श्रद्धालुओं में खास उत्साह है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!