छत्तीसगढ़भटगॉवसारंगढ़

बंदारी मे जांजगीर-चांपा की ओर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस की कार्यवाही पर सवाल?

बंदारी मे जांजगीर-चांपा की ओर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग के दौरान सारंगढ़ यातायात पुलिस की कार्यवाही पर सवाल?

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : जिले के भटगांव थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत बंदारी मेन रोड पुल के पास जांजगीर-चांपा की ओर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठ गए हैं बंदारी मेन रोड मे खड़े 1 कैप्सूल एवं 1 हाइवा वाहन पर सारंगढ़ यातायात पुलिस बातचीत करते हुए अपने वाहन मे बुलाते है और दोनों वाहन के चालक के मालिकों से मोबाइल मे बात करते है जहाँ अचानक पत्रकार की एंट्री होती है और यातायात पुलिस को क्या चेकिंग के बारे मे पूछताछ करते है तो लोडिंग गाड़ियों को चेकिंग करना बताया गया लेकिन वहां केवल दो ही गाड़ी पर चेकिंग के बाद भटगांव मेन रोड मे चलते कई गाड़ियों की चेकिंग करने की बात के बाद गाड़ी मोड़कर वापस बिर्रा की ओर रवाना हो जाती है जहाँ अचानक यातायात पुलिस गाड़ी रोककर फिर दोनों वाहन के चालक को बुला लेकर बातचीत होती है जो एक चालक और यातायात पुलिस पर कई सवाल खड़े कर रहे है. आखिर चेकिंग तक उस समय लोडिंग ओवर लोडिंग कई गाड़िया गुजरती है लेकिन किसी भी गाड़ियो की चेकिंग नही. आखिर बंदारी में क्या हुआ, कि पुलिस की गाड़ी अचानक बिर्रा होते हुए गायब हो गई?

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला से यातायात पुलिस की गाड़ी बंदारी पहुंची फिर भटगांव न जाकर बिर्रा होते हुए वापस हो गई.

यहां जांजगीर-चांपा की ओर जाने वाले कई वाहनों की चेकिंग की जा रही थी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चेकिंग के दौरान 1 से 2 वाहनों के चालकों से अलग से पर्सनल बात की गई और इसके कुछ देर बाद ही यातायात पुलिस की गाड़ी वहीं से बिर्रा होते हुए निकल गई।

बताया जा रहा है कि जब हमारे पत्रकार द्वारा पूछा गया, तब ओवरलोडिंग गाड़ी का चेक करना बताया गया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में कई सवाल उठ रहे हैं.

क्या चेकिंग अधूरी छोड़ दी गई? 1-2 वाहनों से अलग से क्या बात हुई? और ओवरलोडिंग वाहनों पर पूरी कार्यवाही क्यों नहीं हुई? लोगों की यही मांग है कि यातायात चेकिंग की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो और नियम सभी वाहनों के लिए एक समान लागू हों।

वहीं इस सम्बन्ध मे पुलिस अधीक्षक की समाचार लिखें जाने तक कोई प्रतिक्रिया या जवाब नही आया.

फिलहाल इस मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!