ज्योतिष -धर्म

देव दीपावली पर कब और कैसे करें पूजा? यहां जानें शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि

देव दीपावली 24 नवंबर 2026, मंगलवार को मनाया जाएगा। देव दीपावली को देव दीवाली, देव उत्सव भी कहा जाता है। हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाया जाता है, त्रिपुरोत्सव या त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था, जिसकी खुशी में सभी देवी-देवताओं ने पृथ्वी पर आकर काशी के गंगा घाटों पर दीपक जलाकर उत्सव मनाया था। देव दीपावली का यह पर्व काशी (वाराणसी) में बड़े ही भव्य तरीके और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन गंगा नदी और काशी के विभिन्न तटों पर मिट्टी के अनगिनत दीपों को जला कर पानी में प्रवाहित किया जाता है।

मान्यता है कि देव दीपावली के दिन देवताओं का पृथ्वी पर आगमन होता है और उनके स्वागत में धरती पर दीप जलाये जाते हैं। काशी विश्वनाथ और दूसरे शिव मंदिरों में भी भोलेनाथ के दर्शन व पूजा के लिए भक्तों की भारी रहती है। देव दीपावली के देवों के देव महादेव और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन प्रदोष काल में दीपदान का भी विशेष महत्व है। तो आइए जानते हैं कि देव दीपावली की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में।

देव दीपावली शुभ मुहूर्त 2026

कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ  23 नवंबर को रात 11 बजकर 42 मिनट पर हो चुका है। पूर्णिमा तिथि का समापन 24 नवंबर को रात 8 बजकर 23 मिनट पर होगा। देव दीपावली के दिन पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 3 मिनट से सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। वहीं अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। वहीं शाम की पूजा के लिए शुभ गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 22 मिनट से शाम 5 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।

देव दीपावली 2026 के दिन प्रदोष काल मुहूर्त

देव दीपावली के दिन दीपदान का खास महत्व होता है। दीपदान या दीया जलाने के लिए प्रदोष काल का मुहूर्त सबसे उत्तम माना जाता है। 24 नवंबर 2026 यानी देव दीपावली के दिन प्रदोष काल मुहूर्त शाम 5 बजकर 8 मिनट से रात 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस समय में भक्तगण दीपदान और घरों में दीया जला सकते हैं।

देव दीपावली  पूजा विधि

देव दीपावली के दिन सुबह उठकर स्नान आदि के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण कर लें।

इसके बाद पूजा स्थल या मंदिर को साफ कर गंगा जल छिड़कें।

एक चौकी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाएं।

चौकी पर भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें।

शिवजी का पंचामृत और गंगाजल से अभिषेक करें। महादेव को बेलपत्र, सफेद चंदन, धतूरा और फूल अर्पित करें।

माता पार्वती को सिंदूर और फूल अर्पित करें।

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को पीले व लाल फूल, हल्दी-कुमकुम, फल, मिठाई और तुलसी दल चढ़ाएं।

प्रतिमा के सामने घी का दीया और धूप-अगरबत्ती जलाएं।

पूजा के दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करें।

देव दीपावली की कथा सुनें और फिर और अंत में भगवान शिव, विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करें।

Oplus_131072

प्रदोष काल में करें दीपदान

देव दीपावली के दिन प्रदोष काल में तुलसी के पास घी या तिल के तेल का दीया जलाएं। इसके अलावा घर के मंदिर, मुख्य द्वार के दोनों ओर, रसोई में जल के स्थान के पास और किसी नजदीकी मंदिर या नदी तट पर दीपक जलाएं। अगर संभव हो तो शिव मंदिर जाकर भी दीया अवश्य जलाएं। देव दिवाली पर आप अपने घर में 5, 7, 11, 51 या 101 मिट्टी के दीये जलाना शुभ माना जाता है। देव दीपावली के दिन सरसों या तिल के तेल का दीया जलाएं।

Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!