भटगॉवसारंगढ़

सघन कुष्ठ खोज अभियान में लोगों क़ो सहयोग करने कलेक्टर ने की अपील

सघन कुष्ठ खोज अभियान में लोगों क़ो सहयोग करने कलेक्टर ने की अपील

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 जून 2026/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले के नागरिकों से वीडियो अपील जारी करते हुए कहा कि, हमारे जिले को कुष्ठ मुक्त जिला बनाने की ओर हम अग्रसर हैं। 15 जून से 15 जुलाई तक हमारे जिले सारंगढ़ बिलाईगढ़ में सघन कुष्ठ खोज अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें घर-घर जाकर सभी ऐसे कुष्ठ रोगियों की हम पहचान कर रहे हैं जिनको प्राथमिक रूप से इलाज की आवश्यकता है और उनको हम एमडीटी का उपचार दे सकते हैं।

 

इस अभियान में हमारे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर सभी से चर्चा, परिचर्चा और प्रारंभिक लक्षणों का जो चिन्हांकन है वो कर रहे हैं। मेरा आप सभी से अपील है कि इसमें हम सहयोग करें और इन मरीजों को हम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक लाने में सहयोग करें। जागरूकता ही इस बीमारी को हटाने में सहयोग करेगी। मेरा आप सबसे अपील है कि इस अभियान में आप ज्यादा से ज्यादा जुड़े और हमारे जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने में सहयोग करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!