भटगॉवसारंगढ़

साई सेवा समिति ने पल्स पोलियो अभियान का लाभ लेने ,जनता से की अपील

साई सेवा समिति ने पल्स पोलियो अभियान का लाभ लेने ,जनता से की अपील

 

जनहित के लिए समिति चलाती है जागरूकता अभियान

भटगांव: जनसेवा मे अग्रणी संस्था साई सेवा समिति ,(रौशनी की एक किरण )भटगांव ने बच्चो महिलाओ के स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ उठाने कि अपील की है जिसमे पल्स पोलियो अभियान ,कुपोषण से सुपोषण की ओर,तथा कुष्ठ रोग मुक्त अभियान का लाभ उठाने की अपील की गई है

 

 

आज से प्रारम्भ होने वाले पल्स पोलियो अभियान मे अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चो को पोलियो ड्राप पिलाने का आह्वान किया है समिति पदाधिकारियो ने बताया कि पोलियो हमारे देश के लिए अभिशॉप है स्वस्थ बच्चा ही स्वस्थ युवा बनकर देश के विकास मे अहम योगदान दे सकता है समिति पदाधिकारियो ने बताया कि नगर भटगांव मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्व की भांति विभिन्न चौक चौराहो पर केम्प लगाया जायेगा जिसमे प्रमुख रूप से बस स्टेण्ड चौक,साई मंदिर चौक, रंगमंदिर चौक ब्राह्मण पारा, शासकीय आदर्श प्राथमिक शाळा आ,हाथिठान चौक ,आदित्य भवन,शा प्रा शाला ब,शा प्रा शाला स ,शा प्रा शाला द स्थानों पर लगेगा,समिति ने बताया कि पोलियो ड्राप लगातार तीन दिवस चलेगा जिसमे प्रथम दिवस चिन्हांकित स्थानों पर जाकर पिला सकते है उसके बाद दो दिन डोर टूडोर जाकर छूटे हुए बच्चो को ड्राप पिलाने का कार्य किया जायेगा,यह अभियान अट्ठाइस, उनतीस,तीस जून तक चलेगा जिसका पुरा लाभ उठाने की अपील नगर वासियो से समिति द्वारा की गई है,समिति के सेवको ने बताया कि माननीय कलेक्टर महोदया के निर्देशानुसार पंद्रह जून से पंद्रह जुलाई तक विशेष कुष्ठ मुक्त अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत कुष्ठ रोग के लक्ष्णो के आधार पर रोगी की पहचान और तुरंत इलाज प्रारम्भ किया जायेगा जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौपी गई है , वहीं एच पी वी टीकारण की भी जागरूकता जोर शोर से की जाने की अपील की गई है।जिला चिकित्सा और महिला बाल विकास के सामनव्य से जिले को कुपोषण मुक्त करने का भी अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत कुपोषण से सुपोषण की ओर महिलाओ और बच्चो को जागरूक कर शासन की योजना का लाभ दिलाने का उद्देश्य रखा गया है जिसमे मितानिन,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,सहायिकाओं को विशेष जिम्मेदारी दी गई है कि वे क्षेत्र के जरूरतमंद और कुपोषित महिलाओ बच्चो को चिन्हित करके ,व्यक्तिगत रूप से कुपोषण से होने वाले नुकसान और सुपोषण से होने वाले लाभ से अवगत कराये ; जिला अस्पताल मे संचालित सुपोषण केंद्र मे निश्चित समय तक रखकर उनके कुपोषण को दूर किया जा सकता है,जोकि पूर्णतः निशुल्क है,इस योजना मे हितग्राही परिवार को सहयोग राशि भी प्रदान की जाती है इसे महिला बाल विकास और चिकित्सा विभाग के समन्वय से लक्ष्य प्राप्ति का प्रयास किया जा रहा है

साई सेवा समिति के सेवको ने बताया कि साई सेवा समिति लगातार शासन के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ के लिए जागरूकता अभियान चलाती है पूर्व मे भी कोरोना काल मे जागरूकता अभियान, अक्सीजन सिलेंडर वितरण अभियान ,, निःशुल्क भूखे को भोजन अभियान चला चुकी है वर्तमान मे कुष्ठ रोग मुक्ति

अभियान,फ़ाइलेरिया जागरूकता अभियान, रक्त दान शिविर का भव्य आयोजन कर चुकी है ताकि जरूरतमंद माताओ बहनो छोटे बच्चो को पुरा लाभ मिल सके और उनके ऊपर आर्थिक बोझ भी न पड़े, सामियी के सेवको मे प्रदीप केशरवानी,रुपनारायण सिंह राजपूत,आशीष केशरवानी, मोरध्वज देवांगन,राकेश देवांगन,पंकज दुबे, संजीव राजेत्री द्वारा नगर और क्षेत्रवासियो से अपील की गई है कि पल्स पोलियो और कुपोषण मुक्त समाज बनाने ,कुष्ठ रोग मुक्ति के लिए अधिक से अधिक भागीदारी सुनिधचित कर बच्चो,महिलाओ के स्वस्थ सुपोषित समाज का निर्माण करें

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!