भटगॉवसारंगढ़

कैरियर प्वाइंट नेशनल स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

डी ई ओ डहरिया के कर कमलों से फीता काटकर किया प्रवेश उत्सव कार्यक्रम

कैरियर प्वाइंट नेशनल स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

डी ई ओ डहरिया के कर कमलों से फीता काटकर किया प्रवेश उत्सव कार्यक्रम

डी ई ओ एवं स्कूल के डायरेक्टर द्वारा कक्षा के टॉपर को दिया मेमेंटो एवं प्रमाण पत्र

कार्यक्रम मे सभी बच्चों एवं पालको के लिए खीर, पूड़ी एवं सब्जी की व्यवस्था

भटगांव – बिलाईगढ़ विकासखंड के नगर पंचायत भटगांव के कैरियर प्वाइंट नेशनल स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन किया गया । नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के इस विशेष अवसर पर स्कूल पहुंचने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों का तिलक लगाकर व पुष्प की बौछार कर आत्मीय स्वागत किया गया।

वहीँ कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया के करकमलो से फीता काटकर किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि एवं डायरेक्टर नरेश चौहान द्वारा स्कूल के प्रत्येक कक्षाओं में आये प्रथम,द्वितीय वी तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्राओं को मेमेंटो व मेडल पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जे आर डहरिया जिला शिक्षा अधिकारी व बसना से सीएससी चौहान व प्राचार्य जी एस धिवर एवं पत्रकार साथियो मे के. पी. पटेल, संदीप पटेल उपस्थित रहे.

वहीं मुख्य अतिथि डहरिया ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की धुरी है और बच्चों को मोबाईल का उपयोग कम से कम करना चाहिए और पालकों को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देना होगा और बच्चों क़ो प्रतिदिन आज से स्कूल भेजना है.

वही आज के इस शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं ने मनमोहक नृत्य कर पालकों व अतिथियों का मन मोह लिया । स्कूली बच्चों के साथ साथ कार्यक्रम में आये सभी पालको के लिए रोटी सब्जी एवं खीर का भी व्यवस्था स्कूल के द्वारा किया गया था.

आज के इस कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन प्रियंका चौहान, डायरेक्टर नरेश चौहान व प्राचार्य कर्ष सर ,देवानंद साहू,शिव कटकवार,चंचल यादव,कल्पना टंडन,उमा कर्ष,सविता जायसवाल,ममता केशरवानी,राहुल आदित्य सहित समस्त स्कूल स्टॉफ व पालकों का विशेष योगदान रहा.

Oplus_131072
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!