छत्तीसगढ़बलौदाबाजारभटगॉवसारंगढ़

ग्राम पंचायत छरछेद कसडोल मे नालंदा द गुरुकुलम पब्लिक स्कूल का भव्य शुभारम्भ

कम फीस मे बच्चों के लिए सभी प्रकार की सुविधा के लिए जिले का बना प्रथम वातानुकूलित एवं डिजिटल स्कूल

ग्राम पंचायत छरछेद कसडोल मे नालंदा द गुरुकुलम पब्लिक स्कूल का भव्य शुभारम्भ

कम फीस मे बच्चों के लिए सभी प्रकार की सुविधा के लिए जिले का बना प्रथम वातानुकूलित एवं डिजिटल स्कूल

बलौदाबाजार : कसडोल ब्लॉक के ग्राम पंचायत छरछेद मे नालंदा द गुरुकुलम पब्लिक स्कूल का भव्य शुभारम्भ किया गया जहाँ डायरेक्टर डॉ. निधि वैष्णव सपरिवार के साथ पूजा अर्चना कर स्कूल का विधिवत फीता काटकर स्कूल का शुभारम्भ किया.

वहीँ इस उपलक्ष्य मे सभी अतिथियों एवं पालकों का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत किया और स्कूल के सभी सुविधाओं का अवलोकन करवाया गया.

स्कूल उद्घाटन समारोह कार्यक्रम मे संचालक एवं मैनेजमेन्ट टीम द्वारा सभी अतिथियों के लिए विशेष स्वागत व स्वल्पाहार की व्यवस्था किया गया था जो एक आकर्षक का केंद्र बना.

सभी अतिथियों एवं पालको ने सभी क्लासरूम का अवलोकन किया जहाँ सभी क्लासरूम मे ए सी, सीसीटीवी कैमरा, आकर्षक कुर्सी टेबल एवं बच्चों के लिए क्लासरूम मे ही वाशरूम की व्यवस्था के साथ अन्य सुविधाएं भी देखने क़ो मिला. खेलकूद मैदान के साथ, स्कूल मे ही आधुनिक खेलकूद का सामान, कंप्यूटर का स्पेशल क्लासरूम एवं गुरुकुल जैसे आकर्षक पोस्टर व डिजाईन, डिजिटल क्लास रूम इत्यादि व्यवस्था जो बड़े शहरों के स्कूल मे देखने क़ो नहीं मिलता आज ग्रामीण क्षेत्र मे ऐसे स्कूल खोलकर आसपास के बच्चों क़ो मानो कम फीस मे एक आकर्षक उपहार देने जैसा स्कूल खोल दिया गया है जो कसडोल क्षेत्र के मध्यम परिवार के बच्चे भी इस आधुनिक स्कूल मे अब पढ़ सकते है क्योंकि कम फीस मे इस प्रकार की सुविधाएं केवल बड़े शहरों मे और लाखों खर्च करने के बाद मिलती है.यहाँ के अधिकांश टीचर छत्तीसगढ़ के बाहर के है जो 8-10 वर्ष अनुभवी और एजुकेटेड टीचर हैं.

वहीँ स्कूल के डायरेक्टर डॉ. निधि वैष्णव ने बताया कि यह स्कूल खोलने का हमारा उद्देश्य पहले से ही था क्योंकि हम इस स्कूल के माध्यम से नौकरीपेशा वाले पालको के बच्चे के साथ प्रतिभावान,गरीब व मध्यम वर्ग के पालक के बच्चे भी कम फीस मे आधुनिक वातावरण मे शिक्षा प्राप्त कर सके ताकि अपने घर मे ही रहकर शहरों जैसा माहौल इस स्कूल से प्राप्त कर उच्च एवं गुणवत्ता शिक्षा प्राप्त कर सके कहीं बाहर जाने की जरुरत न पड़े एवं कम फीस मे अच्छा शिक्षा बच्चों क़ो मिल सके.

वहीँ स्कूल के प्राचार्य एवं मैनेजमेंट टीम ने स्कूल के सुविधाओं एवं गुणवत्ता के बारे मे बताते हुए लोगों क़ो अधिक से अधिक संख्या मे अपने बच्चों क़ो अतिशीघ्र प्रवेश कराने की अपील की है.

 

 

वहीँ कार्यक्रम के दौरान सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सी एच एम ओ डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव तथा आसपास के जन प्रतिनिधि व अतिथिगण शामिल हुए.कार्यक्रम में ग्रामीणों, महिला समूहों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!