भटगॉवसारंगढ़

व्यवहार न्यायालय भटगांव में किया गया योगाभ्यास 

व्यवहार न्यायालय भटगांव में किया गया योगाभ्यास 

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नियमित योगाभ्यास करने का लिए संकल्प ।

भटगांव – नगर पंचायत भटगांव स्थित व्यवहार न्यायालय में 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति भटगांव के संयुक्त तत्वावधान में तालुका अध्यक्ष न्यायाधीश पुनीतराम गुरुपंच के नेतृत्व में न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता व संघ भटगांव एवं सरसींवा के सदस्य, न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारीगण एवं पैरालीगल वालंटियर्स उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

कार्यक्रम में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व एवं स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। उपस्थितजनों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बताया गया कि नियमित योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा एवं आत्मविश्वास भी प्रदान करता है। योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाकर स्वस्थ, संतुलित एवं निरोग जीवन प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अभिभाषक संघ भटगांव के अध्यक्ष फिरित लाल खटकर संरक्षक पुष्पा गुप्ता, जय कुमार टंडन , रामसाय बघेल , जीवन कुर्रे , गेंद राम निराला , न्यायालयीन कर्मचारी विनोद कुमार स्नेही , योगेंद्र कुमार बंजारे , दीपक ,आदि कार्यक्रम मे उपस्थित रहे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!