छत्तीसगढ़बलौदाबाजारभटगॉव

भटगांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सात दिवसीय भागवत कथा में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को बताया समाज की महत्वपूर्ण धरोहर

भटगांव :  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर के नेता दीपक बैज मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दौरे पर भटगांव पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष, वर्तमान पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रवेश दुबे के निवास पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होकर कथा श्रवण किया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं के साथ आत्मीय स्वागत किया।

भटगांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

दीपक बैज मंगलवार दोपहर सड़क मार्ग से नगर पंचायत भटगांव पहुंचे। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिला। स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। वहीं, उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी आवश्यक तैयारियां की गई थीं।

धार्मिक आयोजनों से मजबूत होते हैं संस्कार और संस्कृति : दीपक बैज

प्रवेश दुबे परिवार द्वारा अपने निवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने धार्मिक आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि, “श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।”

उन्होंने इस तरह के आयोजनों को सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर बताया।

जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता नितिन भंसाली, खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे, सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, जांजगीर-चांपा लोकसभा के पूर्व सांसद प्रत्याशी रवि भारद्वाज, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, सारंगढ़ विधानसभा की पूर्व विधायक पदमा घनश्याम मनहर, पाली-तानाखार के पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा एवं रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर गजराज पगारिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ की अध्यक्ष तारा देवांगन, बलौदाबाजार जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मानस पांडे, दुर्ग संभाग प्रभारी डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर, पूर्व जनपद पंचायत बिलाईगढ़ उपाध्यक्ष राजा अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरे, समाजसेवी रमेश जालान, रेवती चंद्रा, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रामानंद हिरवानी, भाजपा भटगांव मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह दीक्षित, नगर पंचायत भटगांव अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन एवं नगर पंचायत सरसींवा के पूर्व अध्यक्ष नीतीश बंजारे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

वहीं पत्रकार रूपनारायण सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र साहू, रामदुलार साहू, के पी पटेल, योगेश केसरवानी, सुरेश रघु सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही।

श्रीमद्भागवत कथा के इस धार्मिक आयोजन में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक लोगों एवं क्षेत्रवासियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!