छत्तीसगढ़बलौदाबाजारभटगॉव

कार्तिक पूर्णिमा पर महानदी सलिहाघाट भटगांव में उमड़ी आस्था, श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

देवसागर सहित मंदिरों में उमड़ी भीड़,डैम और पिकनिक स्पॉट पर दिनभर रही रौनक

दीपों से सजाया घर एवं रात को आतिशबाजी कर मनाया छोटे दीपावली

भटगांव (बिलाईगढ़): कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर बुधवार को पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। सुबह भोर से ही महानदी के सलिहाघाट भटगांव में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। देखते ही देखते घाट पर सैकड़ो की भीड़ उमड़ पड़ी।

भटगांव, सलिहाघाट, देवसागर, बोइरडीह, चन्दलीडीह, रिकोटर हाथी पथरा, कोसीर, बिलाईगढ़, सरसीवां और आसपास के दर्जनों गांवों से लोग अपने परिवार के साथ पहुंचे। श्रद्धालुओं ने नदी में आस्था की डुबकी लगाकर विधिवत पूजा-अर्चना की।

महिलाओं ने नदी में स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और बच्चों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। बुजुर्गों ने भी ठंड के बावजूद पूरे श्रद्धा भाव से स्नान किया। कई लोगों ने ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दी और जरूरतमंदों को अन्न-दान एवं अंशदान किया।

सुबह से ही घाट पर “हर-हर महादेव, जय गंगा मैया” के जयकारे गूंजते रहे। घाट पर लोगों की सुविधा के लिए गांव के युवाओं ने भी व्यवस्था संभाली।

डैम और पिकनिक स्पॉट पर दिनभर रही रौनक –

स्नान-दान के बाद लोगों ने पिकनिक का भी खूब आनंद लिया। चन्दलीडीह डैम, बोइरडीह डैम, महानदी के किनारे, रिकोटर हाथी पथरा में दिनभर परिवार और दोस्तों की चहल-पहल रही। कुछ लोग घर से खाना बनाकर लाए थे और एक साथ बैठकर पिकनिक मनाई। बच्चों ने डैम किनारे खेल-कूद कर खूब मस्ती की। युवाओं ने भी फोटो-वीडियो बनाकर इस पल को यादगार बनाया।

देवसागर सहित मंदिरों में उमड़ी भीड़ –

वहीं देवसागर सहित क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में सुबह से ही दर्शन करने वालों की लंबी कतार लगी रही। लोगों ने हिंगलाज माता, काली माता, गायत्री माता, भगवान शिव, राधा-कृष्ण और हनुमान जी के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। मंदिरों में भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ। दिनभर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और लोग शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाकर अपने-अपने घर लौटे.

दीपों से सजाया घर एवं रात को आतिशबाजी कर मनाया छोटे दीपावली –

वहीं इस दिन कार्तिक पूर्णिमा को छोटे दीपावली के रूप मे मनाया गया जहाँ घर आँगन को दीपो से सजाया गया और रात को फटाके फोड़कर अतिशबाजी किया गया.

Oplus_131072
Oplus_131072

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!