
शिक्षिका पुष्पा साहू आचार्य शिरोमणि सम्मान से हुई सम्मानित
शिक्षिका पुष्पा साहू को मिले 10 बड़े सम्मान, शिक्षा में नवाचार के लिए सराहना
सारंगढ़ बिलाईगढ़, विकासखंड बिलाईगढ़ के शासकीय प्राथमिक शाला (मिडिल ) चुरेला में पदस्थ श्रीमती पुष्पा साहू को रायपुर के वृंदावन हाल में आयोजित सम्मान समारोह में शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा आचार्य शिरोमणि सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान श्रीमती पुष्पा साहू द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचार, वृक्षारोपण और समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
यह सम्मान रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी एम.जी. सतीश कुमार, पूर्व सचिव शिक्षा आयोग एन.के. अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स सतीश तौरानी एवं संस्थापक शकुंतला फाउंडेशन स्मिता सिंह सहित शकुंतला फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे.
शास. प्रा. शाला (मिडिल) चुरेला की सहायक शिक्षिका पुष्पा साहू को मिले 10 बड़े सम्मान, शिक्षा में नवाचार के लिए सराहना.

विकासखंड बिलाईगढ़ के शास. प्रा. शाला (मिडिल ) चुरेला में पदस्थ सहायक शिक्षिका श्रीमती पुष्पा साहू को शिक्षा के क्षेत्र में 14 वर्षों की निरंतर सेवा और नवाचारी कार्यों के लिए विभिन्न मंचों पर सम्मानित किया गया है।

श्रीमती साहू स्नातकोत्तर अंग्रेजी/हिन्दी और डी.एड. योग्यताधारी हैं। शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छ भारत, एक पेड़ मां के नाम, समर कैंप, उल्लास साक्षरता अभियान और अंगना में शिक्षा कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय सहभागिता रही है।
अभी तक श्रीमती पुष्पा साहू सहायक शिक्षक को निम्न से उपलब्धियां प्राप्त हुई है.
– रायपुर शंकर नगर में मल्टीमीडिया आधारित प्रशिक्षण में प्रतिभागिता
– स्वच्छ भारत अभियान में नगर पंचायत भटगांव द्वारा सम्मान (2024)
– एक पेड़ मां के नाम 2.0 में योगदान सम्मान
– शिक्षक कला व साहित्य अकादमिक द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2024
– जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान धरमजयगढ़ में BRG के रूप में सहभागिता
– छत्तीसगढ़ शिक्षक रत्न सम्मान 2024 सहित कुल 10 सम्मान प्राप्त हुए है.

शिक्षा से सशक्त समाज और समर्पण से उज्जवल भविष्य के ध्येय के साथ कार्य कर रही श्रीमती साहू को भटगांव एवं बिलाईगढ़ क्षेत्र के शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है।



