भटगांव के दुबे परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत पुराण कथा के चौथे दिन मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
कथा के चौथे दिन सारंगढ़ विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष हुए शामिल

वामन चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
कथा के चौथे दिन सारंगढ़ विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष हुए शामिल

5 वे दिन नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित नगर के पार्षदगण हुए शामिल

बरसात के बौजूद कथा श्रवण किये सैकड़ो श्रद्धालुगण

आज कथा के 6 वे दिन बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया होंगे शामिल

भटगांव, नगर पंचायत भटगांव के दुबे परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में कथा श्रवण करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है जहां 17 नवम्बर को भव्य कलश यात्रा के साथ कथा प्रारम्भ हुई जो 24 नवंबर तक आयोजित है.
वहीं श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा वाचक परम पूज्य श्री पवन कुमार त्रिपाठी जी महाराज ने भगवान वामन के चरित्र का वर्णन किया।

महाराज जी ने बताया कि भगवान विष्णु ने वामन अवतार लेकर राजा बलि के अहंकार को चूर किया और तीन पग में तीनों लोक नाप लिए। दान में ही धर्म है और अहंकार में ही पतन है. यही वामन चरित्र का संदेश है।

इसके बाद श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आया। जैसे ही “नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” की गूंज उठी, पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर बाल गोपाल का जन्मोत्सव मनाया। महिलाओं ने सोहर गाया और श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को बधाई दी।

वहीं कथा श्रवण हेतु चौथे दिन सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय, रायपुर से सूर्यकान्त तिवारी,नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन सहित नगर पंचायत के पार्षदगण व प्रतिनिधिगण सहित पत्रकार साथी अपने परिवार के साथ शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान अतिथियों का दुबे परिवार द्वारा अंगवस्त्र, भगवान श्रीकृष्ण-राधा का छायाचित्र एवं श्रीमद् भगवद् गीता भेंट कर सम्मान किया गया।

वहीं कथा के 6 वे दिन आज रास महोत्सव एवं कंस वध कथा में बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया शामिल होंगे.

बरसात के बावजूद सैकड़ों श्रद्धालुगण पूरी श्रद्धा के साथ कथा सुनते रहे। बारिश भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर पाई।

कथा का कार्यक्रम: –
कथा 17 नवंबर से 24 नवंबर तक चल रही है। परीक्षित मुकुट लाल दुबे – श्रीमती फूल दुबे हैं। कथा स्थल निज निवास, एन.डी. वैष्णव हॉस्पिटल के सामने आयोजित है। कथा दोपहर 3 बजे से हरि इच्छा तक चल रही है।





