भटगॉवसारंगढ़

जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर.डहरिया ने ली विकास खंड बिलाईगढ़ की समस्त प्राचार्यों की बैठक, बोले- टीमवर्क और जवाबदेही के साथ काम करें शिक्षक-प्राचार्य

▪️ बैठक में अनुपस्थित 24 प्राचार्यों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस एवं एक दिन के वेतन काटने का दिया कड़ा निर्देश 

जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर.डहरिया ने ली विकास खंड बिलाईगढ़ की समस्त प्राचार्यों की बैठक, बोले- टीमवर्क और जवाबदेही के साथ काम करें शिक्षक-प्राचार्य

▪️ बैठक में अनुपस्थित 24 प्राचार्यों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस एवं एक दिन के वेतन काटने का दिया कड़ा निर्देश 

भटगांव -जिला कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर.डहरिया ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरसीवां में विकास खण्ड बिलाईगढ़ के समस्त प्राचार्यों की बैठक ली। शिक्षा व्यवस्था को गुणवत्तापूर्वक बनाने उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना, बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, निजी स्कूलों के मान्यता,फीस, निर्धारण गणवेश पुस्तक क्रय के संबंध में चर्चा, शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं का वीएसके ऐप में नियमित उपस्थिति, शिक्षकों को मोबाइल का उपयोग कक्षा में नहीं करने का निर्देश, ड्रॉप आउट बच्चों का सर्वे कर पुनः विद्यालय से जोड़ना, एसएमसी का गठन जुलाई तक अनिवार्य रूप से करने का निर्देश, एचपीवी टीकारण के लिए बच्चों पालकों को जागरूक करना, नवोदय विद्यालय फॉर्म 100प्रतिशत बच्चों को फॉर्म भरवाना, अहाता युक्त शाला भवन की जानकारी, वृक्षारोपण, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला कक्ष का निरंतर साफ सफाई कराने का कडा निर्देश डीईओ ने बैठक में दिया।

जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरसिंवा में विकास खण्ड बिलाईगढ़ के समस्त प्राचार्यों की बैठक ली। शिक्षा व्यवस्था को गुणवत्तापूर्वक बनाने उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी प्राचार्य जवाबदेही और टीमवर्क के साथ काम करें। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कार्ययोजना बनाएं, हर शिक्षक अपनी जिम्मेदारी समझे

जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया ने शिक्षकों को शाला में नियमित रूप से उपस्थित रहने निर्देश दिया। शिक्षकों से उन्होंने कहा कि वार्षिक टाइम-टेबल बनाकर सिलेबस समय पर पूरा करें। शाला प्राचार्य अब बच्चों की कॉपी चेक करेंगे और जहां आवश्यकता होगी, सुझाव देंगे और बदलाव करेंगे।

डीईओ ने सभी से रूबरू होकर उनकी समस्याएं जानी और कहा कि शिक्षकों को अच्छे परिणाम देने प्रोत्साहित करे ताकि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का परिणाम बेहतर हो। बैठक में विकासखंड शिक्षाअधिकारी बिलाईगढ़ सत्यनारायण साहू,समस्त प्राचार्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!