भटगॉवसारंगढ़

प्रधानमंत्री फसल बीमा पर कार्यशाला का आयोजन

31 जुलाई तक सभी किसानों के फसल बीमा करने कलेक्टर के निर्देश

प्रधानमंत्री फसल बीमा पर कार्यशाला का आयोजन

31 जुलाई तक सभी किसानों के फसल बीमा करने कलेक्टर के निर्देश

सारंगढ़- बिलाईगढ़, 20 जुलाई 2026/ खरीफ वर्ष 2026 में अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल बीमा आवरण में शामिल करने और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में जिला पंचायत प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में कलेक्टर ने सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधकों तथा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अल-नीनो प्रभाव को देखते हुए 31 जुलाई 2026 तक सभी ऋणी एवं अऋणी कृषकों को शत प्रतिशत फसल बीमा आवरण में शामिल करना सुनिश्चित करें। बजाज जनरल इंश्योरेंस कम्पनी द्वारा कार्यशाला में उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारियों, सहकारिता विभाग के समस्त प्रबंधकों एवं कम्प्यूटर आपरेटरों को फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों, किसानों के ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, बीमा आवेदन की समय-सीमा तथा तकनीकी प्रक्रियाओं पर विस्तार से जानकारी साझा की। साथ ही बताया गया कि प्राकृतिक आपदाओं, अतिवृष्टि, अल्पवृष्टि, ओलावृष्टि एवं अन्य जोखिमों से फसलों को होने वाले नुकसान की स्थिति में यह योजना किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच का कार्य करती है। इसलिए प्रत्येक पात्र किसान का समय पर पंजीयन सुनिश्चित करना सभी संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

कार्यशाला में एसडीएम उमेश कुमार साहू, आशुतोष श्रीवास्तव, उप संचालक कृषि, सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाऐं, प्रबंधक अग्रणी बैंक, सहायक संचालक उद्यानिकी, नोडल अधिकारी अपेक्स, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, समिति प्रबंधक, एटीएम, बीटीएम, बीमा कम्पनी के प्रतिनिधी तथा समस्त सेवा सहकारी समितियों के कम्प्यूटर आपरेटर उपस्थित हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!