छत्तीसगढ़भटगॉव

नगर भटगांव मे श्री नारायण पब्लिक स्कूल का भव्य शुभारम्भ

मेरे पिताजी श्री नारायण वैष्णव जी के स्कूल खोलने का सपना आज पूरा हुआ : डॉ. तुलेश्वर वैष्णव चैयरमेन 

नगर भटगांव मे श्री नारायण पब्लिक स्कूल का भव्य शुभारम्भ

कम फीस मे बच्चों के लिए सर्वसुविधायुक्त स्कूल

मेरे पिताजी श्री नारायण वैष्णव जी के स्कूल खोलने का सपना आज पूरा हुआ : डॉ. तुलेश्वर वैष्णव चैयरमेन 

स्कूल खोलने का मुख्य उद्देश्य है कम फीस मे बच्चों क़ो सभी सुविधा प्रदान करना व बच्चों का सर्वांगीण विकास करना – श्रीमती सांत्वना वैष्णव – डायरेक्टर 

भटगांव : बिलाईगढ़ ब्लॉक के नगर पंचायत भटगांव मे 02 जुलाई कि श्री नारायण पब्लिक स्कूल का भव्य शुभारम्भ किया गया जहाँ चेयरमैन डॉ. तुलेश्वर वैष्णव एवं डायरेक्टर श्रीमती वैष्णव अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना कर स्कूल का विधिवत फीता काटकर स्कूल का शुभारम्भ किया.

वहीँ इस उपलक्ष्य मे सभी अतिथियों एवं पालकों का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत किया और स्कूल के सभी सुविधाओं का अवलोकन करवाया गया.

स्कूल उद्घाटन समारोह कार्यक्रम मे संचालक एवं मैनेजमेन्ट टीम द्वारा सभी अतिथियों के लिए विशेष स्वागत व स्वल्पाहार की व्यवस्था किया गया था जो एक आकर्षक का केंद्र बना.

सभी अतिथियों एवं पालको ने सभी क्लासरूम का अवलोकन किया जहाँ सभी क्लासरूम मे सीसीटीवी कैमरा, आकर्षक कुर्सी टेबल एवं बच्चों के लिए क्लासरूम मे ही वाशरूम की व्यवस्था के साथ अन्य सुविधाएं भी देखने क़ो मिला.

खेलकूद मैदान के साथ, स्कूल मे ही आधुनिक खेलकूद का सामान, कंप्यूटर क्लासरूम एवं डिजिटल क्लास रूम इत्यादि व्यवस्था का अवलोकन किया.यहाँ के अधिकांश टीचर छत्तीसगढ़ के बाहर के है जो 5 से 10 वर्ष अनुभवी और एजुकेटेड टीचर हैं.

वहीँ स्कूल के चेयरमैन डॉ. तुलेश्वर वैष्णव ने बताया कि यह स्कूल खोलने का हमारा उद्देश्य पहले से ही था क्योंकि मेरे पिताजी श्री नारायण वैष्णव एवं दादाजी अयोद्धा दास वैष्णव शिक्षक थे और अपना पूरा जीवन स्कूल सेवा मे ही समर्पित कर दिए उनका सपना था कि भटगांव मे एक ऐसा स्कूल खुले जिसमे सभी वर्ग के बच्चे पढ़ सके और उनका सर्वांगीण विकास हो उनका सपना आज हमने पूरा किया जहाँ आज भटगांव मे श्री नारायण पब्लिक स्कूल ओपन किये और वहीँ ग्राम पंचायत छरछेद मे भी आधुनिक व सर्वसुविधा युक्त स्कूल नालंदा द गुरुकुलम पब्लिक स्कूल ओपन किया गया है.

वहीँ स्कूल के डायरेक्टर श्रीमती सांत्वना वैष्णव ने बताया कि इस स्कूल मे नौकरी पेशा वाले पालको के साथ गरीब व मध्यम वर्ग के पालक के बच्चे भी कम फीस मे आधुनिक वातावरण मे शिक्षा प्राप्त कर सकते है कम फीस मे अच्छा शिक्षा बच्चों क़ो मिल सके और सभी बच्चों का सर्वांगीण विकास हो. सभी क्लासरूम मे सीसीटीवी कैमरा एवं बाथरूम की व्यवस्था की गई है ताकि क्लास के बीच मे बच्चों क़ो बाहर जाने की जरुरत न पड़े और खेलकूद के लिए बड़े मैदान की भी सुविधा है ताकि प्रतिदिन खेलकूद से बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

वहीँ स्कूल के प्राचार्य एवं मैनेजमेंट टीम ने स्कूल के सुविधाओं एवं गुणवत्ता के बारे मे बताते हुए लोगों क़ो अधिक से अधिक संख्या मे अपने बच्चों क़ो अतिशीघ्र प्रवेश कराने की अपील की है.

वहीँ कार्यक्रम मे विकासखंड बिलाईगढ़ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण साहू, स्कूल समन्वयक विजय साहू, भाजपा मण्डल अध्यक्ष धीरज दीक्षित, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, पूरी राम साहू, गिरीश वैष्णव, रेवती चंद्रा, पत्रकार धर्मेंद्र साहू, रूप नारायण सिंह राजपूत, के. पी. पटेल, सुरेश रघु, झाड़ूराम चंद्रा, डॉ. शुभम शुक्ला, डॉ. ओमकार जायसवाल,पार्षद महादेव यादव, पुरुषोत्तम पटेल, तुलसी आदित्य, वेदांत वैली पब्लिक स्कूल छिंद के स्टॉफ शालीग्राम साहू व शिक्षक सहित नगर के गणमान्य नागरिक सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित रहे.

आज के कार्यक्रम क़ो सफल बनाने मे प्रिंसिपल रामानी साहा, वाईस प्रिंसिपल फडेन्द्र सिँह राजपूत, शिक्षक बिदेशी प्रधान, राज साहू, निधि पटेल, जानकी, कोमल, संतोषी, मनीषा एवं मीता मैम सहित समस्त स्टॉफ का विशेष सहयोग रहा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!