छत्तीसगढ़

रायपुर से चैतुरगढ़ घूमने निकले युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, एक युवती की मौत, 8 घायल

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार कार ट्रेलर से जा टकराई। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई है और 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। वहीं टक्कर के बाद ट्रेलर में फंसी कार को चालक दूर तक घसीटकर ले गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

जानिए कब और कैसे हुई घटना

यह हादसा रविवार सुबह बिलासपुर अंबिकापुर हाइवे पर रतनपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, रायपुर के रमाकुंड, समता कॉलोनी और मंगल बाजार क्षेत्र के पांच युवक और पांच युवतियां रविवार की छुट्टी पर घुमने के लिए चैतुरगढ़ जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार बेलपारा के पास चलती ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में कार सवार एक युवती की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो अन्य घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

झपकी आने से कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आ गई, जिस कारण उसने नियंत्रण खो दिया और कार सामने चल रही ट्रेलर में जा घुसी। स्थानिय लोगों की सूचना पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है।

कार को खींच ले गया ट्रेलर

इधर घटना के बाद का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद कार ट्रेलर में फंसी हुई है और ट्रेलर चालक इस हादसे से अंजान उसे खींचते हुए ले जा रहा है। यह नजारा देखकर लोग भी हैरान हो गए।

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!